ट्रंप और ममदानी का पहला आमना-सामना: 21 नवंबर को होगी अहम मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

न्यूयॉर्क/उमा सक्सेना/- लंबे समय से जारी बयानबाजी और राजनीतिक तकरार के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पहली बार आमने-सामने मिलने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात 21 नवंबर को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में तय हुई है। इसकी जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा की। उन्होंने लिखा, “कम्युनिस्ट मेयर ऑफ न्यूयॉर्क सिटी, जोहरान ‘क्वामे’ ममदानी ने मुलाकात का अनुरोध किया है। हम शुक्रवार को ओवल ऑफिस में मिलने पर सहमत हुए हैं। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।”

चुनावी माहौल में गर्म रही जुबानी जंग
ट्रंप और ममदानी के बीच चुनाव प्रचार से पहले ही तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया था। ट्रंप ने चुनाव से ठीक पहले दावा किया था कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क सिटी के लिए “आर्थिक और सामाजिक संकट” होगी। वहीं, जीत के बाद अपने भाषण में ममदानी ने ट्रंप को सीधे चुनौती देते हुए कहा था कि न्यूयॉर्क “प्रवासी लोगों से चलता है और अब एक प्रवासी इसे नेतृत्व देगा।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था, “अगर किसी तानाशाह को डराना है, तो उसकी सत्ता की बुनियाद बदल दो।”

ट्रंप की प्रतिक्रिया,‘बहुत गुस्से वाला भाषण’
ममदानी के भाषण को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह “बहुत गुस्से से भरा” था और ऐसे रवैये से वे सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले पहल ममदानी ही करनी चाहिए थी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि न्यूयॉर्क का नया मेयर अच्छा काम करे, क्योंकि वे शहर से प्यार करते हैं।

ममदानी को ट्रंप का कम्युनिस्ट कहकर हमला
ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान ममदानी को बार-बार “कम्युनिस्ट” कहा। एक बार फिर उन्होंने वही रुख अपनाते हुए कहा कि “हजारों वर्षों में कम्युनिज़्म कभी सफल नहीं हुआ है, और मुझे नहीं लगता कि इस बार भी होगा।”

न्यूयॉर्क को मिला पहला दक्षिण एशियाई मुस्लिम मेयर
जोहरान ममदानी ने बेहद कठिन मुकाबले में न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव जीता है। वे अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व करने वाले पहले दक्षिण एशियाई और पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्र्यू क्यूओमो को हराया। क्यूओमो को चुनाव से पहले ट्रंप का समर्थन मिला था, लेकिन इसके बावजूद वे हार गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox