टॉयलेट में मोबाइल स्क्रॉल करने से बढ़ सकता है बवासीर का खतरा, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टॉयलेट में मोबाइल स्क्रॉल करने से बढ़ सकता है बवासीर का खतरा, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

अनीशा चौहान/- आजकल अधिकतर लोग टॉयलेट जाते समय मोबाइल साथ ले जाते हैं और स्क्रॉल करने लगते हैं। लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने इस आदत को खतरनाक बताया है। रिसर्च में पाया गया कि टॉयलेट में मोबाइल चलाने से बवासीर का खतरा 40 से 46 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि टॉयलेट सीट पर लंबे समय तक बैठने से पेल्विक फ्लोर के अंदर दबाव बढ़ जाता है, जिससे गुदा के आसपास खून जमने लगता है। यही स्थिति आगे चलकर बवासीर का कारण बन सकती है। पेल्विक फ्लोर मसल्स का यह जाल पुरुषों में मूत्राशय और आंतों को, जबकि महिलाओं में गर्भाशय और योनि जैसे अंगों को सहारा देता है।

डॉक्टरों का सुझाव है कि टॉयलेट में ज्यादा देर तक बैठने से बचें और वहां मोबाइल का इस्तेमाल न करें। यह आदत न केवल बवासीर का खतरा बढ़ाती है बल्कि पाचन संबंधी दिक्कतें भी पैदा कर सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox