टैरिफ तनाव कम होते ही बाजार दौड़ा, निवेशकों को मिला बड़ा फायदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टैरिफ तनाव कम होते ही बाजार दौड़ा, निवेशकों को मिला बड़ा फायदा

-10 कंपनियों के शेयर में तेजी

करोबार/सिमरन मोरया/-  अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगते ही शेयर बाजार बमबम है। राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ रद्द होने का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया था।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया और अगले 24 घंटे में बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया। इसके बाद दुनियों के शेयर बाजारों में उथलपुथल देखी गई। सेंसेक्स-निफ्टी में भी रफ्तार देखने को मिली।

सेंसेक्स-निफ्टी बमबम
सोमवार यानी 23 फरवरी को कारोबार शुरू होने के सा ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयर वाला सेंसेक्स पिछले बंद हुए 82,814.71 की तुलना में उछलकर 82,906.83 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में 83,486 का आंकड़ा छू लिया। एनएसई निफ्टी ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए पिछले शुक्रवार के बंद 25,571.25 की तुलना में 25,678 पर कारोबार करना शुरू किया और अगले कुछ देर में 25,777.45 के आंकड़े को छू लिया।

10 कंपनियों के शेयर में तेजी
शेयर मार्केट में शुरुआती तेजी के दौरान सबसे तेज उछाल लगाने वाली कंपनियों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल अडानी पोर्ट शेयर, एक्सीस बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर में उछाल देखी गई। मिडकैप कैटगरी की बात करें तो भारत फोर्ज, पॉलिसी बाजार, पेटीएम, बीएचईएल के शेयरों में बढ़ोतरी हुई। वहीं, स्मॉलकैप शेयर की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी कोहेन्स और आईआईएफएल के शेयर में देखी गई।

टैरफ रद्द होते ही शेयर बाजार में तेजी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोक्ल टैरिफ खत्म होते ही दुनियाभर के शेयर बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में जापान को छोड़ दें तो, लगभग सभी मार्केट ग्रीन जोन में नजर आए। विदेश से मिले इन पॉजिटिव संकेतों के कारण सेंसेक्स में बढ़ोतरी हुई। शुरुआती कारोबार में करीब 1,676 शेयर अपने पिछले बंद की तुलना में तेज रफ्तार से कारोबार शुरू किया। वहीं, 830 शेयरों ने गिरावट के साथ शुरुआत की। जबकि 257 शेयर बिना कारोबार के खुले।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox