क्रिकेट/अनीशा चौहान/- यूएई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने महज़ 27 गेंदों में ही यूएई को मात दे दी। मेज़बान यूएई ने भारत के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय बल्लेबाज़ों ने सिर्फ 4.3 ओवर में हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
टीम इंडिया की इस शानदार जीत में युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। टी20 इंटरनेशनल में रन चेज़ की शुरुआत पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने केवल 16 गेंदों में 30 रन ठोके, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। उनकी यह पारी दर्शकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं थी।
पहली गेंद पर छक्का लगाने का अनोखा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में अब तक पहली पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले तीन बल्लेबाज़ों का नाम दर्ज है। लेकिन रन चेज़ करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा करने वाले खिलाड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा ने नया इतिहास रच दिया है।
पाकिस्तान से होगा अगला मुकाबला
भारत की इस धमाकेदार जीत ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और भी बढ़ा दिया है। अब टीम इंडिया का अगला बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान से होगा, जिसका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद