टाटा मुंबई मैराथन 2026: 35 हजार धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी   

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-बहादुरगढ़ के 25 धावकों ने रचा नया कीर्तिमान -देश-विदेश के धावकों से सजी मुंबई की सड़कें

मुंबई/उमा सक्सेना/-    एशिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथनों में शुमार टाटा मुंबई मैराथन 2026 इस वर्ष फिटनेस, अनुशासन और जुनून का भव्य उत्सव बनकर सामने आई। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब 35 हजार धावकों ने हिस्सा लिया, जिनकी मौजूदगी ने मुंबई की सड़कों को एक विशाल खेल महाकुंभ में तब्दील कर दिया। देश ही नहीं, विदेशों से आए धावकों ने भी इस मैराथन को ऐतिहासिक बना दिया।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
हरियाणा के बहादुरगढ़ से पहुंचे बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के 25 धावकों ने 42 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण फुल मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। BRG के संस्थापक दीपक छिल्लर के नेतृत्व में धावकों ने कठिन मौसम और लंबी दूरी के बावजूद शानदार जज्बा और अनुशासन का परिचय दिया।

रिकॉर्ड समय में पूरी की फुल मैराथन
बीआरजी के धावक राकेश सरन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 42 किलोमीटर की दूरी महज 3 घंटे 01 मिनट में पूरी की। सेवा राम ने 3 घंटे 30 मिनट, नरेंद्र राम ने 3 घंटे 40 मिनट, गुलाब सिंह ने 3 घंटे 45 मिनट और देवेंद्र किशोर प्रसाद ने 3 घंटे 47 मिनट में फुल मैराथन पूरी की।
महिला वर्ग में ललिता पांडेय ने 4 घंटे 48 मिनट में मैराथन पूरी कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

टीम भावना बनी पहचान
महेश चंद, अवधेश कुमार, एंटनी जॉन, त्रिलोक चंद, गिरीश, सुरेंद्र दलाल, रजत कौशिक, अनुराग शर्मा, सुदेश तोमर, अनील शर्मा, शिवानी, कुमोदिनी, सुधीर शौकीन, हिमांशु सिंह, उत्कर्ष, हरदेश कुमार और दिनेश जोशी सहित अन्य धावकों ने भी 42 किलोमीटर की फुल मैराथन पूरी कर बीआरजी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कई धावक बीआरजी की टी-शर्ट पहनकर दौड़े, जो एकजुटता और टीम स्पिरिट का प्रतीक बना।

फिटनेस और अनुशासन का संदेश
बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि 35 हजार धावकों के बीच बहादुरगढ़ के 25 धावकों द्वारा फुल मैराथन पूरी करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। टाटा मुंबई मैराथन 2026 में यह प्रदर्शन युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

खेलों से सशक्त भारत की ओर कदम
टाटा मुंबई मैराथन जैसे आयोजनों से न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का संदेश भी जाता है। बहादुरगढ़ के धावकों की यह उपलब्धि पूरे हरियाणा के लिए गौरव का क्षण है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox