झज्जर जिला में उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी किये गये सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर जिला में उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी किये गये सम्मानित

-एडीजीपी श्रीमती ममता सिंह ने एसएचओ व सीआईए प्रभारी सहित 12 जवानों को भी किया सम्मानित -सम्मान समारोह में एसपी झज्जर श्री वसीम अकरम व एसपी रोहतक श्री उदय सिंह मीणा भी रहे मौजूद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस के 12 जवानों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी को देखते हुए सम्मानित किया गया है। सोमवार को विशेष रूप से झज्जर पहुंची श्रीमती ममता सिंह आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रोहतक रेंज, रोहतक ने झज्जर पुलिस के 12 जवानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने झज्जर पुलिस के एक एसएचओ व एक सीआईए प्रभारी सहित 12 जवानों को अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी व तन्मयता से करने पर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया। झज्जर पुलिस में अलग-अलग स्थानों पर तैनात दो इंस्पेक्टर सहित 12 पुलिस जवानों को उनके सराहनीय प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम आईपीएस द्वारा की गई अनुसंशा पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में एसपी श्री वसीम अकरम व रोहतक के एसपी श्री उदय सिंह मीणा की मौजूदगी में श्रीमती ममता सिंह एडीजीपी रोहतक रेंज के कर कमलों द्वारा इनाम सहित प्रशंसा पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।
                    एसपी श्री वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व उनकी टीम को जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में अपने सभी कर्तव्य और कार्यों को समर्पित भाव से करने पर सम्मानित गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार के साथ सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार, मुख्य सिपाही बलराज सिंह, आशीष कुमार, संदीप कुमार, सिपाही जोगिंदर, दिनेश व रोहित को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी को मद्देनजर रखते हुए सम्मानित किया गया। सीआईए की उपरोक्त टीम ने पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए झज्जर जिला में अनेक पेट्रोल पम्पों व शराब के ठेकों पर हुई लूटपाट की अनेक वारदातों को सुलझाते हुए आपराधिक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई थी। उपरोक्त गिरोह के 4 आरोपियों के पकड़े जाने से झज्जर के अतिरिक्त जिला चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत व गुरुग्राम में हुई लूटपाट की अनेक वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की गई।
             इसी प्रकार से थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक जय भगवान, चौकी प्रभारी एमआईई बहादुरगढ़ सहायक उप निरीक्षक रोहतास, सहायक उपनिरीक्षक दीपक व अरुण की टीम को ब्लाइंड मर्डर की एक वारदात के दोषियों को गिरफ्तार करके मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की गई थी। मार्च 2022 में करीब 70 वर्ष के एक सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की नियत से उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की मोपेड व ऑफिस का लैपटॉप भी साथ में लेकर भाग गए थे। उपरोक्त मामले में पूरी मेहनत, ईमानदारी, साहस व लगन से कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक जय भगवान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी की टीम ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की गई थी। उपरोक्त सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरी मेहनत से अपनी ड्यूटी को निष्ठा पूर्वक एवं सूझबूझ से करके सराहनीय कार्य करने पर इनाम सहित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी करने वाले सम्मानित किए गए पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए एसपी श्री वसीम अकरम द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox