झज्जर पुलिस ने चलाया नशे के विरूद्ध किया अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर पुलिस ने चलाया नशे के विरूद्ध किया अभियान

-जिला में जगह-जगह अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते दिखे पुलिस अधिकारी व कर्मी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- झज्जर के पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम के आदेश अनुसार झज्जर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत रविवार को शिव ट्रबो ट्रक यूनियन बहादुरगढ मे सडक सुरक्षा व नारकोटिक सैल झज्जर की टीम द्वारा नशा छोडने के लिये लोगों को जागरूक किया गया।
                आम लोगों को नशा के प्रति जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य और देश की तरक्की देश के युवाओं और भावी पीढी पर टिकी होती है। युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चल पड़े तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। “नशा नाश का द्वार है“ यह कहावत वास्तविकता को दर्शाती है। जो व्यक्ति नशा करता है वो धीरे-धीरे अपने आप को पतन की और ले जाता है। नशे की लत व्यक्ति, परिवार , समाज तथा राष्ट्र के तरक्की के लिए खतरा बनता जा रहा है। यदि हम एक बेहतर समाज व समृद्ध देश बनाने का सपना देख रहें हैं। तो युवाओं और भावी पीढ़ी को नशे की लत से बचाना होगा और यह तभी संभव हो सकता है। जब हम नशे के आदी नवयुवकों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें।

उपनिरीक्षक सतीश कुमार व उप निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, राज्य में ड्रग्स नियंत्रण और उन्मूलन पर कार्य करती है। जिसका मानना है कि समाज व देश की तरक्की के लिए युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए उन्होंने नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सण्डे हो या मण्डे नशे को मारो डण्डे। “नशे का बोलबाला विश्व को नचा रहा, सोच मानव, तुम्हारा भविष्य किस और जा रहा। युवाओं एवं भावी पीढी को नशे का शिकार होने से बचाने एवं समाज में नशा सेवन को रोकने के इस नेक कार्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अन्य लोगो को भी प्रोत्साहित करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox