नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – भारतीय महिलाओं का आभूषण से सजना सदियों से एक महत्वपूर्ण श्रृगांर रहा है। महिलाओं के पोशाक के साथ साथ ज्वैलरी उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है। ज्वैलरी महिलाओं की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होने के साथ-साथ उनकी एक महत्वपूर्ण संपत्ति भी होती है। कहा जाता है कि, ज्वैलरी हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाती है और इसके साथ ही हमारे व्यक्तित्व और रुप को भी निखारती है।
आजकल मार्केट में तरह-तरह की ज्वैलरी मिलती है जैसे- डायमंड, गोल्ड, पर्ल और स्टोन इत्यादि और ऐसे में ज्वैलरी के शौकीन तरह-तरह की ज्वैलरी को रखना पसंद करते है। कई बार ऐसा होता है कि ठीक तरह से ज्वैलरी न रखने की वजह से या तो वो टूट जाती है या फिर ख़राब हो जाती है।
ऐसे में अगर आप भी ज्वैलरी के शौकीन है और आपके पास भी गोल्ड, सिल्वर, डायमंड, पर्ल और स्टोन जैसी कीमती ज्वैलरी है तो आप भी कुछ टिप्स अपनाकर इन ज्वैलरी को ख़राब होने से बचा सकती है, तो आइये आज हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे है, जिसे अपनाकर आप अपनी ज्वैलरी को लंबे समय तक संभालकर रख सकती है।
इस तरह करें कीमती गहनों की देखभाल
डायमंड- हीरे के गहनों को बहुत संभालकर रखना पड़ता है। घर का काम करते समय हीरे के गहने को उतारकर रख देना चाहिए, क्योंकि साबुन से हीरे की चमक खत्म होनी शुरू हो जाती है। हीरे को जब भी रखें तो अलग-अलग करके रखे । जिससे वे आपस में टच न हो सकें। जिसका मुख्य कारण है, हीरे ही एक दूसरे को नष्ट कर सकते है।
सोना- सोना भी कीमती ज्वैलरी में से एक है। अगर इसे भी सही तरीके से संभालकर नही रखा गया तो ये भी जल्दी ख़राब हो सकता है। सोने की देखभाल के लिए इसे समय-समय पर पॉलिश करवानी चाहिए। सोने के चेन और कंगन को साथ में कभी भी न रखें, क्योंकि इससे ये आपस में उलझ जाऐंगे जिससे टूटना का डर रहता है।
पर्ल- पर्ल ज्वैलरी को खास देखभाल की ज़रुरत होती है। अगर आपके पास भी पर्ल ज्वैलरी है तो इसे धूप से बचाकर रखें, क्योंकि धूप और ज्यादा गर्मी इसकी रंगत को फीका कर देता है। जिससे आपकी ज्वैलरी रंगहीन हो सकती है। इसलिए पहनने के बाद इसे साफ करके एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें।
चाँदी- चाँदी की ज्वैलरी पर अगर ध्यान न दिया जाएं तो यह जल्दी काली पड़ जाती है। इसकी सुंदरता बरकरार रखने के लिए इसे समय-समय पर पॉलिश करवाना होता है। इसको चमकदार बनाने के आप इस पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें, फिर थोड़ी देर बाद ब्रश से रगड़ कर पानी से धो लें और फिर किसी सॉफ्ट कपड़े से पोछ लें। इनको कभी भी किसी और धातु के साथ न रखें, क्योंकि इससे इनकी रंगत खराब हो सकती हैं।


More Stories
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी