“जो सही होगा वो करेंगे”, PM मोदी से बात करने के बाद ट्रंप का बड़ा बयान आया सामने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“जो सही होगा वो करेंगे”, PM मोदी से बात करने के बाद ट्रंप का बड़ा बयान आया सामने

मानसी शर्मा/-  अमेरिका में ट्रंप सरकार आने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षाबलों को ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जो भी अमेरिका में अवैध रुप से रह रहे हैं, उन्हें उनके देश भेजा जाए। इस क्रम में कोलंबिया और ग्वाटेमाला के अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। वहीं, कनाडा और मैक्सिको बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोनकॉल पर बात करने के बाद आया है। ट्रंप ने कहा कि जहां तक अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों का सवाल है। इन अवैध प्रवासियों को वापस बुलाने के लिए जो सही होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह करेंगे । फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं

पीएम मोदी गौरतलब है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दोनों नेताओं के बीच यह बात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच इंडो पैसिफिक, मिडिल ईस्ट और यूरोप सहित अन्य क्षेत्रियों मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्तें को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप ने भारत स अमेरिकी हथियार खरीद को बढ़ाने की भा बात कही है, जिससे दोनों देशों के बीच उचित द्विपक्षीय संबंध बन सकें।

साथ ही जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी फरवरी में अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरान वो व्हाइट हाउस भी जा सकते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों की पहचान बता दें, ट्रंप ने अपने चुनावी वादों में अप्रवासियों के मुद्दें को जोर शोर से उठाया था। सरकार बनते ही वो अपने वादों के पूरा करने में जुट गए हैं। उन्होंने घुसपैठ करने वालों स्थानों को चिन्हित करके सुरक्षा टाइट कर दी है। वहीं, अमेरिका में लगातार अवैध रुप से रह रहे लोगों पहचान करके उन्हें उनके देश वापस भेजा जा रहा है। इस दौरान करीब 18 हजार भारतीय अप्रवासियों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें वापस भारत भेजने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox