जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने का मामला, NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में छापेमारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने का मामला, NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में छापेमारी

मानसी शर्मा / –  बेंगलुरु जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में एनआईए  7 राज्यों के 17 इलाकोंं पर तलाशी की कार्रवाई कर रही है. मंगलवार सुबह से ही बेंगलुरु और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में छापा मारा जा रहा है. NIA द्वारा मारा जा रहा यह छापा आतंकी साजिश में शामिल संदिग्धों से जुड़े हैं.12 जनवरी को NIA ने दायर किया था आरोप पत्र
मौजूदा साल में 12 जनवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) जेल कट्टरपंथ और ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमले की साजिश रचने के मामले में एक आजीवन कारावास की सजा पाने वाले और दो भगोड़ों सहित आठ लोगों पर आरोप पत्र दायर किया. सभी 8 आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है.

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी टी. नासिर आरोपी है. जो कि जेल में सजा काट रहा है. नासिर ने बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में 5 लोगों को कट्टरपंथी बनाया था. जबकि आरोपी जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान के विदेश भाग जाने की आशंका है. वहीं इस मामले में अन्य की पहचान सैयद सुहैल खान उर्फ सुहैल, मोहम्मद उमर उर्फ उमर, जाहिद तबरेज उर्फ जाहिद, सैयद मुदस्सिर पाशा और मोहम्मद फैसल रब्बानी उर्फ सदाथ के रूप में हुई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते साल अक्टूबर में मामले को अपने हाथ में लिया था और तब जुनैद अहमद के घर समेत कई स्थानों पर तलाशी ली थी.

क्या है पूरा मामला?
बेंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा बीते साल 18 जुलाई, 2023 को सात लोगों के पास से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी बरामद किया गया था. वहीं इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अक्टूबर 2023 को मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया था. साल 2017 में आरोपी टी. नसीर अन्य आरोपियों के संपर्क में आया था. सलाम POCSO मामले में जेल में था. कट्टरपंथी बनाने और उन्हें लश्कर में भर्ती करने के उद्देश्य से नसीर उनकी क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद उन सभी को अपने बैरक में स्थानांतरित करने में कामयाब रहा था. वह सबसे पहले लश्कर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जुनैद और सलमान को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने में कामयाब रहा. इसके बाद उसने जुनैद के साथ मिलकर अन्य आरोपियों को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की साजिश रची.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox