जेजेपी संगठन में बड़ा विस्तार, 23 वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेजेपी संगठन में बड़ा विस्तार, 23 वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी

-पार्टी में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर किया गया विस्तार

चंडीगढ़/- रविवार को जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 23 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की।
             जींद निवासी राममेहर ठाकुर को जेजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं और सिरसा निवासी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जगसीर सिंह मांगियाना और नूंह निवासी जावेद प्रदेश महासचिव होंगे। सोनीपत निवासी बलजीत मलिक खानपुर और महेंद्रगढ़ निवासी पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी को प्रदेश सचिव तथा रोहतक निवासी संजय बल्हारा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं। पार्टी ने रमेश गोदारा को हिसार के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं गुरुग्राम निवासी यशवीर राघव जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। कैथल निवासी ज्ञान सिंह गुर्जर को जेजेपी बीसी सेल का प्रदेश प्रभारी और हिसार निवासी कृष्ण गंगवा को बीसी सैल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
             जेजेपी ने पंचायती राज प्रकोष्ठ में कैथल निवासी बिल्लु चंदाना और सोनीपत निवासी पूर्व चेयरमैन कुलदीप मलिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। रोहतक निवासी शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य प्रवीण लांबा पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव होंगे।
             जेजेपी महिला प्रकोष्ठ में फतेहाबाद निवासी पूर्व मंत्री चौधरी लीला कृष्ण की पुत्रवधु सुषमा चौधरी, हिसार निवासी पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा भाटी और यमुनानगर निवासी पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बलविंद्र कौर को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। कैथल निवासी कमलेश श्योकंद को महिला प्रदेश सचिव और कैथल निवासी सरोज बरसाना को महिला प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया हैं। वहीं रजनी बाला धीमान पंचकुला की महिला जिला अध्यक्ष होंगी।
             जेजेपी एससी सेल में पंचकुला निवासी अमित सोनकर को प्रदेश महासचिव, गुरुदेव चरणनिया को पंचकुला का जिला प्रधान बनाया है। कैथल निवासी पाला राम सैनी यूएलबी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में पानीपत निवासी सुभाष सिंगला को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox