जीत के बाद दिल्ली में चैंपियन टीम का भव्य स्वागत, PM Modi के साथ डिनर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जीत के बाद दिल्ली में चैंपियन टीम का भव्य स्वागत, PM Modi के साथ डिनर

नई दिल्ली/ उमा सक्सेना/-     ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार शाम राजधानी दिल्ली पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। भारत की बेटियों ने रविवार को नवी मुंबई के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला विश्व कप अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। 

टीम के दिल्ली आगमन के मौके पर पूरे शहर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

टीम को मुंबई से दिल्ली लाने के लिए स्टार एयरलाइन की विशेष फ्लाइट S58328 का इंतजाम किया गया था। जैसे ही विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विशेष टर्मिनल पर उतरा, खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। सुरक्षा कारणों से आम प्रशंसकों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन मीडिया के कैमरों ने हर मुस्कुराते पल को कैद किया।

टीम के विमान से उतरते ही हवाई अड्डा तालियों की गड़गड़ाहट और “नाम-भारत” के जयकारों से गूंज उठा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश को गर्व से भर दिया। 

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीम के सम्मान में विशेष डिनर आयोजित करेंगे, जिसमें खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभव, भावनाएँ और जीत की खुशी साझा की जाएगी। 

यह मिलन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और देश में खेल और महिला प्रतिभा के प्रति उत्साह को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox