जिसे नज़रअंदाज़ किया, उसी ने उड़ाया धुआंधार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिसे नज़रअंदाज़ किया, उसी ने उड़ाया धुआंधार प्रदर्शन

-सेंट्रल जोन के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने ठोकी फिफ्टी

बेंगलुरु/क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  एशिया कप 2025 को लेकर इस वक्त काफी बात हो रही है। 2 दिन में यह बड़ा टूर्नामेंट शुरू होने वाला है। इस बार यह एसीसी इवेंट दुबई और अबू धाबी में हो रहा है। हालांकि, पिछले महीने जब बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था तो काफी सवाल उठे थे। कई बड़े नाम स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। उसमें से एक युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल भी हैं, जिन्होंने टेस्ट में तो अपनी छाप छोड़ी ही है। साथ ही टी20 में भी उन्होंने अपने नाम का डंका बजाया है। जायसवाल हालांकि अब दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं और उन्होंने सेमीफाइनल में फिफ्टी ठोकी है।

सेंट्रल जोन के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने ठोकी फिफ्टी
बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल वेस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में सिर्फ 56 गेंद में फिफ्टी जड़ी है। जायसवाल ने फिफ्टी पूरी करने के लिए 3 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, वह 70 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
जायसवाल का बल्ला जून-जुलाई में हुई इंग्लैंड सीरीज में भी जमकर बोला था। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 411 रन बनाए थे। जायसवाल ने टेस्ट टीम में तो अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन, टी20 और वनडे में अब तक ऐसा नहीं हुआ।

एशिया कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल हैं जायसवाल
23 साल के यशस्वी जायसवाल एशिया कप के लिए भारत के मुख्य स्क्वाड में नहीं हैं। उनको स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रखा गया है। अगर कोई खिलाड़ी मुख्य टीम में से कई चोटिल होता है तो ही जायसवाल को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। जायसवाल के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल भी स्टैंडबाय खिलाड़ियों का हिस्सा हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox