जाम मुक्त होगी नजफगढ़ फिरनी, दिल्ली सरकार ने एलिवेटेड कॉरिडोर को दी मंजूरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाम मुक्त होगी नजफगढ़ फिरनी, दिल्ली सरकार ने एलिवेटेड कॉरिडोर को दी मंजूरी

-नजफगढ़ फिरनी पर 4.8 किलोमीटर लंबा बनेगा एलिवेटेड रोड़, 5 स्थानों पर होगी चढ़ने-उतरने की सुविधा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-  नजफगढ़ इलाके में हर समय रहने वाले जाम से अब पूरी तरह से मुक्ति मिलने वाली है। दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मांग पर नजफगढ़ फिरनी को जाम मुक्त बनाने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। हालांकि नजफगढ़ फिरनी पर सबसे पहले पूर्व विधायक भरत सिंह ने कांग्रेस सरकार के काल में एलिवेटेड रोड़ बनाने का प्रस्ताव पास कराया था। जिसे शीला दीक्षित सरकार ने अपनी मंजूरी भी दी थी। अभी इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि यह कॉरीडोर कब से बनना शुरू होगा और इसमें कितनी लगात आयेगी।
               बुधवार को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नजफगढ़ के विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में इस एलिवेटेड कॉरिडोर के पहले चरण को मंजूरी दी। कुल 4.8 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के बनने से नजफगढ़ के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें हर समय जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। फिरनी रोड पर कापसहेड़ा रोड, ढांसा रोड, बहादुरगढ़ रोड और नांगलोई रोड से आने-जाने वाले लोग भी इस एलिवेटेड कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नजफगढ़ फिरनी रोड दिल्ली और हरियाणा के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए प्रमुख मार्ग है। लेकिन यहां अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के चलते भारी जाम लग जाता है। अब लोगों की परेशानी को देखते हुए फिरनी को जाम मुक्त बनाने के लिए यहां एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने के बाद दिल्ली हरियाणा के बीच आने-जाने के लिए लोगों को नजफगढ़ में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। वह एलिवेटेड कॉरिडोर का उपयोग करके बाहर से ही निकल सकेंगे। इससे लोगों का समय भी बचेगा।
             सिसोदिया ने बताया कि अभी लोगों को नजफगढ़ के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है जिससे यहां की सड़कों पर गाड़ियों का लोड बहुत बढ़ जाता है इस वजह से भारी जाम लगता है और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत होती है लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से न केवल फिरनी रोड पर बल्कि आसपास की अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक का लोड काफी कम हो जाएगा और जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।


               परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह परियोजना नजफगढ़ से बहादुरगढ,़ झज्जर और आसपास की अन्य जगहों पर आने जाने वाले सभी लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी।
               यह एलिवेटेड रोड 4.8 किलोमीटर लंबा होगी। जिसमें रैंप्स की कुल लंबाई 1.68 किलोमीटर होगी। वन वे कैरिज वे के साथ एलिवेटेड रोड पर जाने के लिए कुल 7 सबवे रैंप्स होंगे। फिरनी रोड पर कापसहेड़ा रोड, ढांसा रोड़, बहादुरगढ़ रोड और नांगलोई रोड से नजफगढ़ की ओर आने वाले वाहन और दिल्ली हरियाणा के बीच आवाजाही करने वाले वाहन नजफगढ़ में अंदर घुसे बिना ही निकल सकेंगे। एलिवेटेड रोड बनने के बाद नजफगढ़, प्रेम नगर, न्यू गोपाल नगर, गोपाल नगर एक्सटेंशन व लोकेश पार्क सहित 200 से अधिक अन्य कॉलोनियों के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox