जयपुर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जयपुर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

राजस्थान/अनीशा चौहान/- राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगरा रोड पर एक नकली वर्दीधारी अफसर पिछले कई महीनों से लोगों को धमका रहा था। खाकी वर्दी पहनकर वह खुद को डिप्टी एसपी बताता और जमीन कारोबारियों को कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। इतना ही नहीं, वह सरकारी दफ्तरों में भी जाकर वर्दी का रौब झाड़ता और अफसरों की तरह व्यवहार करता था।

शक हुआ तो दी गई पुलिस को सूचना
लोगों को जब उसके असली चेहरे पर शक हुआ तो उन्होंने जयसिंहपुरा थाना पुलिस को जानकारी दी। सब-इंस्पेक्टर रेखा चौधरी और उनकी टीम ने वर्दीधारी शख्स की गतिविधियों पर निगरानी रखी। कुछ ही दिनों में उसकी करतूतें सामने आ गईं और पुलिस ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

पूरी पोल खुल गई
जांच में पता चला कि वह कोई पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि एक धोखेबाज है। उसने लोगों को ठगने और अपनी धाक जमाने के लिए नकली वर्दी पहनी हुई थी। पकड़े जाने के बाद उसका पूरा भांडा फूट गया और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने कितने लोगों को इस तरह ठगा है।

इस कार्रवाई से इलाके के लोग राहत की सांस ले रहे हैं और पुलिस की सतर्कता की सराहना कर रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox