छावला थाना पुलिस ने एक सेंधमार किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने एक सेंधमार किया गिरफ्तार

-पुलिस ने आरोपी को नजफगढ़ से पकड़ा, 1 इन्वर्टर व बैटरी बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- छावला थाना पुलिस ने नजफगढ़ से एक सेंधमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सेंधमार का नाम समीर उर्फ़ टेड़ा है जो छावला के दीनपुर एक्सटेंशन का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी का एक 1 इन्वर्टर व बैटरी बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही सेंधमारी का एक मामला दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने सेंधमारी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।
           इस संबंध में द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बतया की 15 जनवरी को एक व्यक्ति ने छावला थाने में शिकायत दर्ज़ कराई थी की किसी ने उसके घर का ताला तोड़कर उसमे रखा 1 इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर लिया है। मामले की छानबीन के लिए एसीपी रिछपाल मीणा और एसएचओ पंकज कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल जितेंदर पुनिया और हेड कांस्टेबल राजकुमार की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपी का पता लगाया तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात का आरोपी चोरी के सामान सहित नजफगढ़ में पर्ल हॉस्पिटल के पास आने वाला है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox