छत्तीसगढ़/अनिशा चौहान/- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में जहां पिकअप के नीचे दबकर 15 मजदूरों की मौत हो गई है तो वहीं 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए किसी तरह फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार