मानसी शर्मा /- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली की मौत हो गई है। इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि बस्तर आईजी ने की है। ये मुठभेड़ जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में हो रही है।
नक्सलियों के मौजूदगी की मिली थी सूचना
बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद इस इलाके में सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी भेजी गई। सर्चिंग के दौरान आज सुबह 11 बजे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इलाके में अब भी फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पीएलजीए बटालियन के सदस्य के साथ मुठभेड़
नक्सलियों की बटालियन से कोबरा 210 व डीआरजी के जवानों की मुठभेड़ हुई है, पामेड़ के रेखापल्ली के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन के सदस्य मौक़े पर मौजूद हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ चल रही है।


More Stories
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य