
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अमृतसर/शिव कुमार यादव/- स्वर्ण मंदिर को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चेहरे पर तिरंगा बनाये हुए एक लड़की को गार्ड स्वर्ण मंदिर में दाखिल होने से रोकता दिखाई दे रहा है। उसे मंदिर में माथा नही टेकने दिया गया। जब लड़की ने पूछा तो उसने कहा कि ये पंजाब है इंडिया नही। हालांकि एसजीपीसी ने इस मामले में दुःख जाहिर करते हुए माफी मांगी है। और लोगों से इस मामले को तूल ना देने की अपील की है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कब की है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। लड़की हरियाणा की है और उसे रोकने वाला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का कर्मचारी बताया जा रहा है। हालांकि उसके एसजीपीसी कर्मचारी होने के बारे में अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वीडियों में सिख ने कहा- चेहरे पर तिरंगा इसलिए रोका
वायरल वायरल में दिख रहा है कि लड़की अपने हरियाणवी साथी को लेकर एक सिख के पास पहुंचती है। वह कह रही है कि इसी व्यक्ति ने उसे गोल्डन टेंपल में दाखिल होने से रोका था। लड़की के साथ आया व्यक्ति सिख से पूछता है- गुड़िया को जाने से क्यों रोका? सिख ने जवाब दिया- इसने अपने चेहरे पर तिरंगा बना रखा है इसलिए रोका।
लड़की के साथी ने फिर पूछा- क्या यह इंडिया नहीं है तो सिख ने जवाब दिया- यह इंडिया नहीं है। यह पंजाब है, इंडिया नहीं है।
लड़की सिख से बात करते हुए उसका वीडियो भी बना रही थी। वीडियो बनाने पर वह चिढ़ गया। इंडिया और पंजाब की बात पर लड़की गुस्से में कहती है कि यह क्या बकवास है। इस पर दूसरा व्यक्ति खफा हो गया और लड़की का मोबाइल छीनने की कोशिश की। बात हाथापाई तक आ गई थी।

एसजीपीसी ने कहा- यहां किसी भी जाति-धर्म-देश के व्यक्ति को नहीं रोका जाता
एसजीपीसी ने कहा कि गोल्डन टेंपल श्री गुरु रामदास जी का दरबार है। इसमें किसी भी जाति, धर्म, देश के व्यक्ति को आने से नहीं रोका जाता और न रोका जा सकता है। एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण ग्रेवाल ने कहा कि लड़की के साथ हुई घटना का अफसोस है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भी ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को मुद्दा बना रहे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि तिरंगे के लिए और देश की आजादी के लिए 100 में से 90 कुर्बानियां सिखों ने दी हैं। सिखों ने ही तिरंगे की शान को दुनिया में बढ़ाया है।





More Stories
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि