चेहरा खराब कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, भूलकर भी ना करें इस्तेमाल 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चेहरा खराब कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, भूलकर भी ना करें इस्तेमाल 

मानसी शर्मा / – चमकदार त्वचा के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे को चमकाने के लिए हम कई तरङ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल हमारे चेहरे को खराब भी कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन नुस्खों को भूलकर भी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए।

बेसन का इस्तेमाल

धूप से जब चेहरे पर टैनिंग हो जाती है तो उसे हटाने के लिए लोग अक्सर बेसन का सहारा लेते हैं। और उससे स्क्रबिंग शुरू कर देते लेकिन ऐसा करना चेहरे के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इससे बचना चाहिए। आप बेसन की जगह टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट होता है।इसके इस्तेमाल से चेहरे में जलन कम होती है।

नींबू और संतरे का इस्तेमाल

ग्लोइंग स्किन के लिए कई लोग नींबू या संतरे का भी इस्तेमाल करते हैं। इनका इस्तेमाल भी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दोनों ही त्वचा पर काफी ज्यादा जलन पैदा कर सकती हैं। नींबू लाइट सेंसिटिविटी को बढ़ाने का काम करता है और जब यह सूरज की रोशनी में आएगा तो त्वचा को काला भी बना सकता है। इस लिए इनके जगह आपको नियासिनमाइड या विटामिन सी सीरम काइस्तेमाल करना चाहिए।

वॉलनट स्‍क्रब का इस्तेमाल

स्किन एक्‍सफोलिएशन के लिए हम अक्सर वॉलनट स्‍क्रब का इस्तेमाल करते हैं। ये भी चेहरे के लिए काफी नुकसानदायक होता है। वॉलनट स्‍क्रब चेहरे के मॉडरेशन को बिगाड़ सकता है। एक्‍सपर्ट के मुताबिक, वॉलनट स्‍क्रब के जगह दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox