चुनाव आयोग ने तीन राज्यों के उपचुनाव की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर को होगा मतदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव आयोग ने तीन राज्यों के उपचुनाव की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर को होगा मतदान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। पहले ये उपचुनाव 13 नवंबर को होने थे, लेकिन अब नई तारीख 20 नवंबर निर्धारित की गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों, जिनमें भाजपा और कांग्रेस शामिल हैं, ने त्योहारों के मद्देनजर तारीख बदलने की मांग की थी, ताकि मतदान प्रतिशत प्रभावित न हो।

उपचुनाव के अनुसार, उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर, पंजाब में चार सीटों पर और केरल में एक विधानसभा सीट पर अब 20 नवंबर को मतदान होगा। हालांकि, वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों बदली गई तारीख?

चुनाव की तारीख में बदलाव का मुख्य कारण आगामी त्योहार हैं। 14 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है, जिस दौरान लोग पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। इससे यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान की संख्या कम होने की संभावना थी। वहीं, पंजाब में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है, इसलिए वहां भी राजनीतिक दलों ने मतदान की तिथि में बदलाव की मांग की थी। चुनाव आयोग ने इन कारणों को ध्यान में रखते हुए मतदान की तारीख को 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर कर दिया।

किन सीटों पर बदली गई तारीखें?

  • उत्तर प्रदेश: मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीशामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझगवां।
  • पंजाब: डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दरबाहा और बरनाला।
  • केरल: पलक्कड़।

हालांकि, मतगणना की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox