नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- इसरों के चन्द्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद से विश्वभर से गणमान्य लोगों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैज्ञानिकों को बधाई दी है। गेट्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली सफल लैंडिंग के लिए नरेंद्र मोदी, इसरो और भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई।“ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया।

गेट्स के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं सीईओ सत्य नडेला ने भी अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी और इसे भारत और अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य के लिए एक रोमांचक क्षण बताया। चंद्रयान-3 एक असाधारण चंद्र यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है
इनस्पेस के अध्यक्ष, डॉ. पवन गोयनका नडेला ने कहा, “चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर मेरी ओर से इसरो को बधाई। भारत और अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य के लिए यह कितना रोमांचक क्षण है।“

चार साल में अपने दूसरे प्रयास में इस लैंडिंग के साथ भारत अब अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। चालीस दिन से अधिक समय में लगभग 3.84 लाख किमी की यात्रा करने के बाद लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रणोदन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद