चंडीगढ़ मेयर चुनाव में फर्जी वाड़े की दिल्ली में गूंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में फर्जी वाड़े की दिल्ली में गूंज

-केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की चोरी का लगाया आरोप, -बोले- भाजपा का पाप का घड़ा भरा

नई दिल्ली/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित फर्जीवाड़े की गूंज दिल्ली तक पंहुच गई हैं दिल्ली में आज आदमी पार्टी केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है।  हालांकि पुलिस ने इसकी इजाजत नही दी है। केजरीवाल ने अपने कार्यालय में कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों की चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का पाप का घड़ा अब भर गया है। वहीं, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा ने भी आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरकर दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आप दफ्तर पहुंच गए हैं। वहीं, पंजाब सीएम भगवंत मान भी वहां मौजूद हैं। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा मेयर चुनावों में इन्होंने वोटों की चोरी की। भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। पाप बढ़ने पर ऊपर वाला आता है। पाप के बाद कूदरत झाड़ू चलाता है। देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। भाजपा सत्ता के लिए देश को भी बेच सकती है।
          दिल्ली पुलिस ने सिंधु बॉर्डर से आम आदमी पार्टी के 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ भाजपा ने भी आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं।
         जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा होंगे। डीडीयू मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वाहनों की सुरक्षा जांच की जा रही है।
         हालात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से अब तक 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता हैं। पुलिस को शक है कि वे आज पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले थे। कुछ अन्य कर्मियों को रोका गया है। जिन लोगों को सीमा पर हिरासत में लिया गया है उन्हें सत्यापन के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ’पहले उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट लूटे। अब, इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे लोगों को पूरी दिल्ली में रोका जा रहा है।’

पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी किए। अब इसके ख़लिफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रही जनता को जगह जगह दिल्ली भर में रोका जा रहा है।
        दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ’चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी हुई। आज आप के नेता, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से पहले पूरे दिल्ली में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। आप के कार्यालय को छावनी बना दिया गया है। आज भाजपा को इतना डर लग रहा है कि एक तरफ चुनाव में घपला करते हैं और दूसरी तरफ देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं हो सकता। भाजपा को इतना डर क्यों है?’
          दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, “चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी हुई… आज आप के नेता, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं… लेकिन इस शांतिपूर्ण विरोध को भी कुचलने की कोशिश की जा रही है।
          भाजपा के खिलाफ आज आप के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ’देश जानता है कि भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैसे धोखाधड़ी की। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज बीजेपी कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन से पहले, हमारे विधायकों, पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर हिरासत में लिया जा रहा है। क्या भाजपा अरविंद केजरीवाल से इतनी डरी हुई है कि वे यह विरोध प्रदर्शन नहीं होने दे रहे हैं?’

केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। आप का आरोप है कि भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली और धक्काशाही इसका ताजा उदाहरण है।

यातायात पर दिखा असर
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा तैनात किए जाने के बाद दीन दयाल उपाध्याय रोड पर यातायात धीमा हो गया है।
         हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में लिया। वह चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे थे।
         आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बेईमानी पहले भी करती थी, एमसीडी चुनाव में भी भाजपा ने बेईमानी की। लेकिन देश में पहली बार कैमरे पर भाजपा की चोरी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पकड़ी गई। आम आदमी पार्टी के नेता विनय मिश्रा ने कहा कि 20 वोट रखने वाला गठबंधन चुनाव हार जाता है, और 16 वोट वाली भाजपा चुनाव जीत जाती है, सरेआम वीडियो पर वोट चोरी करके। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदर्शन करना चाहा तो भाजपा ने पूरी दिल्ली को पुलिस की छावनी बना दिया। आप आंदोलन से निकली पार्टी है, डरने नहीं वाली।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox