चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रकाश सिंह बादल को दी अंतिम श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रकाश सिंह बादल को दी अंतिम श्रद्धांजलि

-केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय पहुंचे। जहां दिवंगत बादल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को रखा गया था। पीएम मोदी करीब 12ः45 बजे शिअद कार्यालय पहुंचे और संगत के हुजूम के बीच उन्होंने बादल के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित किए। पीएम मोदी सिख धर्म के नियमानुसार सिर पर केसरिया पटका बांधकर पहुंचे थे। वह करीब 10 मिनट तक शोक सभा में रहे और प्रकाश सिंह बादल को याद किया। अरदास के बाद प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में उनके पैतृक गांव बादल ले जाया जा रहा है।


                 इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।
                बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे।

27 अप्रैल को छुट्टी का एलान
पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 27 अप्रैल को छुट्टी का एलान किया है। इस दौरान सभी दफ्तर और विधिक संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि 27 अप्रैल को पैतृक गांव में प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox