चंडीगढ़ कोर्ट में फायरिंग: ससुर ने दामाद को मारी गोली, IRS अधिकारी की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंडीगढ़ कोर्ट में फायरिंग: ससुर ने दामाद को मारी गोली, IRS अधिकारी की मौत

-कोर्ट परिसर में हड़कंप: पूर्व AIG ने दामाद पर चलाईं पांच गोलियां -फायरिंग के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी, आरोपी ससुर हिरासत में -अस्पताल ले जाते समय IRS अधिकारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

चंडीगढ़/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- चंडीगढ़ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक पूर्व AIG ससुर ने अपने ही दामाद को गोलियों से भून डाला। दामाद हरप्रीत सिंह IRS अधिकारी थे। इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया। ससुर ने अपने दामाद पर एक के बाद एक पांच गोलियां चलाईं, जिसमें से दो गोलियां दामाद को लगीं। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह चंडीगढ़ की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अंदर पहुंचे थे। हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में IRS पद पर तैनात थे। उनका पत्नी से तलाक का केस चल रहा था और सुनवाई के दौरान उनके ससुर, निलंबित AIG ह्यूमन राइट्स मालविंदर सिंह सिद्धू भी कोर्ट में मौजूद थे।

फायरिंग से कोर्ट में हड़कंप मच गया। दामाद हरप्रीत ने अपने ससुर से वॉशरूम जाने की बात कही। ससुर ने कहा, “चलो, मैं तुम्हें रास्ता दिखाता हूं।” इसके बाद दोनों वॉशरूम की ओर चले और वहां आरोपी ससुर मालविंदर ने बंदूक निकालकर हरप्रीत पर पांच गोलियां चला दीं। इनमें से दो गोलियां हरप्रीत को लगीं, जबकि दो गोलियां लापरवाही में चलीं और एक गोली पीछे के दरवाजे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद वकील दौड़कर आए और आरोपी ससुर को एक कमरे में बंद कर दिया।

घायल हरप्रीत को तुरंत वकीलों ने उठाकर बाहर लाया और एंबुलेंस बुलाई। हरप्रीत को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी ससुर को हिरासत में लिया और घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्य जुटाए। हादसे के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद जज भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox