‘घर में घुसकर मारेंगे…’ राजनाथ की ललकार से बौखलाया पाकिस्तान, लगाए बेबुनियाद आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘घर में घुसकर मारेंगे…’ राजनाथ की ललकार से बौखलाया पाकिस्तान, लगाए बेबुनियाद आरोप

मानसी शर्मा / – शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दियाहै। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारत में अपराध करने के बाद सीमा पार शरण लेने वाले किसी भी आतंकवादी को भारत पाकिस्तान में घुसकर मारेगा। अब पाकिस्तान राजनाथ सिंह के इस बयान पर बिलबिला उठा है। रक्षा मंत्री राजनाथ के बयान को भड़काऊ बताते हुए पाकिस्तान ने इसकी निंदा की है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। जारी किए बयान में कहा गया है कि, ‘पाकिस्तान अपने यहां भारत के सीक्रेट ऑपरेशन के संबंध में मीडिया के खुलासे पर जवाब देते हुए भारतीय रक्षा मंत्री के जरिए दिए गए बयान की निंदा करता है। इस्लामाबाद ने 25 जनवरी, 2024 को पाकिस्तान में हो रही हत्याओं में भारत का हाथ होने के सबूत भी दिए।

‘भारतकर रहा है स्वीकार’

बयान में आगे कहा गया है कि, ‘पाकिस्तान में घुसकर और लोगों को ‘आतंकवादी’ कहना और उनकी हत्या करने की बात करना भारत के दोषी होने का सबूत है। भारत इस तरह के काम की तैयारी कर रहा है यह भारत स्वीकार कर रहे हैं। पाकिस्तान ने आगे कहा की, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिएबहुत जरूरी है कि भारत के अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराए।’

क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

दरअसल, एक टीवी इंटरव्यू में राजनाथ सिंह से सवाल हुआ कि ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद पाकिस्तान में घुसकर अपने दुश्मनों का खात्मा करवाया है। इस पर रक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि, यदि हमारे भारत की शांति भंग करने की कोशिश कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से करेगा तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, ‘पाकिस्तान मेंयदि वो भागकर जाएगा तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे। भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत रखता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox