मानसी शर्मा /- कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुग्राम में गुपचुप तरीके से डिनर करने पहुंचे। इतना कॉन्फिडेंशियल कार्यक्रम था कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। डिनर के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की कमान जल्द ही किसी युवा नेता को सौंपी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा लाने का संदेश
जानकारी के अनुसार, कैफे में राहुल गांधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा कांग्रेस में नई ऊर्जा और नया जोश लाया जाए। उन्होंने इस बदलाव को पार्टी के भविष्य के लिए जरूरी बताया। इस खबर की पुष्टि पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने की।
युवाओं की समस्याओं पर उठाए सवाल
खाने के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जब से बीजेपी सत्ता में आई है, हरियाणा का विकास पूरी तरह थम गया है।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि उस समय राज्य में तेज़ी से विकास हो रहा था, लेकिन अब शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी हो रही है। राहुल ने स्पष्ट किया कि युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी