गांधी के बलिदान दिवस पर केंद्रीय बजट 2022 से अपेक्षाओं पर आरजेएस वेबीनार में नागरिक संवाद.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांधी के बलिदान दिवस पर केंद्रीय बजट 2022 से अपेक्षाओं पर आरजेएस वेबीनार में नागरिक संवाद.

-आजादी की अमृत गाथा आरजेएस-टीजेएपीएस वेबीनार 47 में दर्जन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि.

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- आजादी की अमृत गाथा के गणतंत्र दिवस सप्ताह का समापन महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी को केंद्रीय बजट 2022 से अपेक्षाओं पर वर्चुअल जन-संवाद का आयोजन किया जाएगा।
   कंजूमर ऑनलाइन फाउंडेशन के सहयोग से रामजानकी संस्थान (आरजेएस)नई दिल्ली और तपसिल जाति आदिबासी प्रक्कटन्न सैनिक कृषि विकास शिल्प केंद्र गुंटेगिरी, हुगली पश्चिम बंगाल के द्वारा केंद्रीय बजट 2022 से अपेक्षाओं पर आरजेएस वेबीनार आयोजित है। आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने बताया की आजादी की अमृत गाथा के इस 47वें वेबीनार में दर्जनभर महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इन लोगों और बजट से अपेक्षा पर आरजेएस पॉजिटिव स्पीकर्स की देश भर से आ रही वीडियोज को आरजेएस पॉजिटिव मीडिया और आरजेएस वाणी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जा रहा है । बजट से उम्मीद पर पाठक भी 9811705015 नंबर पर दो मिनट की अपनी विडियो भेज सकते हैं।
रविवार 30 जनवरी को मुख्य अतिथि प्रफुल्ल सेठ पूर्व अध्यक्ष एफआईपी और पेशेंट सेफ्टी एंड ऐक्सेस,वेबीनार के अध्यक्ष प्रोफेसर बिजॉन मिश्रा  संस्थापक निदेशक कंज्यूमर ऑनलाइन फाउंडेशन और मुख्य वक्ता आर्थिक विश्लेषक मनोहर मनोज बजट 2022 पर नागरिक संवाद भी करेंगे। वेबीनार मेंअतिथियों का स्वागत आरजेएस प्रभारी डा पुष्कर बाला प्राचार्या बीडीएसएल महिला कॉलेज, जमशेदपुर झारखंड करेंगी वहीं दूरदर्शन दिल्ली के आरजेएस पॉजिटिव स्पीकर इशहाक खान धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। आजादी की अमृत गाथा के अगले 49वें अंक में रविवार 6 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट की जन-समीक्षा भी की जाएगी। गणतंत्र दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर हफ्ते भर में महात्मा गांधी ,शाहनवाज खान, जयशंकर प्रसाद ,सी सुब्रमण्यम ,
अमृता शेरगिल ,माखनलाल चतुर्वेदी ,मेजर सोमनाथ शर्मा, मिनजुर भक्तवत्सलम,  अकिलन (पीवी अखिलंदम),  अलगू राय शास्त्री,मगन भाई देसाई ,आचार्य रामचंद्र शुक्ल,  भवानी भट्टाचार्य , जानकी वल्लभ शास्त्री आदि महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ विश्व कुष्ठ रोग दिवस ,वीर  बालक च्डत्ठ पुरस्कार.2022.पर आरजेएस पॉजिटिव स्पीकर्स की विडियोज आरजेएस पॉजिटिव मीडिया-आरजेएस वाणी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox