
बहादुरगढ़/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- कलमवीर विचार मंच की स्थानीय शाखा द्वारा रविवार को क्षेत्र के जाने माने कवि सतपाल स्नेही जी की स्मृति में काव्योत्सव का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार ज्ञान प्रकाश विवेक के सानिध्य में हुए इस काव्योत्सव की अध्यक्षता सोनीपत से पधारे स्वास्थ्यकर्मी तूहीराम शर्मा ने की जबकि रामधारी खटकड़ (रोहतक) व पुष्पलता आर्य (चरखी दादरी) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तीन घंटे चले इस कार्यक्रम का मंच संचालन गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया।

इस अवसर पर सतपाल स्नेही जी के ग़ज़ल संग्रह ’इम्तिहान बाक़ी है’ का लोकार्पण कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। काव्योत्सव में उपस्थित रहे दिल्ली व हरियाणा के कलमवीरों ने जहां स्नेही जी के जीवन,लेखन शैली व निजी अंतरंगता से जुड़े अनेक प्रसंग व संस्मरण सुनाए वहीं पुष्पलता आर्य,कृष्ण गोपाल विद्यार्थी व मोहित कौशिक ने उन्हीं की कुछ रचनाओं का पाठ भी किया। दिल्ली से पधारे काली शंकर सौम्य,सीमा वत्स,मनदीप कौर,हरियाणा के कवि अशोक ढोरिया व कवयित्री दलवंती सहरावत आदि ने जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर मर्मस्पर्शी कविताएं प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर मंच के क्षेत्रीय कलमकारों डॉ. मंजु दलाल,विरेंद्र कौशिक,विनोद गिरधर,अर्चना गोयल माही, कुमार राघव,अनिल भारतीय, कौशल समीर,किशोर मनु, नीलू कक्कड़,शील भारद्वाज,सचिन गुप्ता व सुरेश दलाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान स्नेही परिवार के बच्चों सार्थक व सचित ने जहां शास्त्रीय संगीत पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं वहीं सूर्यांशी ने एक बाल कविता सुनाई। इस अवसर पर कवि काली शंकर सौम्य ने स्नेही परिवार को शब्दांकुर सम्मान से नवाजा व आयोजकों द्वारा अतिथि कलमवीरों को शॉल व ग़ज़ल संग्रह की एक एक प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी