गली में खेल रही बच्ची को पड़ोसी के विदेशी कुत्ते ने काट काटकर नोंचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गली में खेल रही बच्ची को पड़ोसी के विदेशी कुत्ते ने काट काटकर नोंचा

-बच्ची गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शाहबाद डेयरी इलाके में एक सात साल की बच्ची को पड़ोसी के विदेशी कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया। परिवार वालों ने बच्ची को काफी मुश्किल से कुत्ते से बचाया। जिसको तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में कुत्तों की दहशत देखकर लोगों ने एक मशाल रैली भी निकाली।  

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता श्रीकांत भगत परिवार के साथ सेक्टर-25 रोहिणी इलाके में रहते हैं। उनका अपना मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग संस्थान है। नौ जनवरी की शाम पांच बजे उसकी सात साल की बेटी अकेली घर के नीचे दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी वक्त पड़ोसी का कुत्ता बच्चों के बीच आ गया। जिसने बेटी को काटने की कोशिश की। बच्ची डर गई और वहां से चिल्लाती हुई भागने लगी।
          कुत्ता भी उसके पीछे भागा। जिसने बेटी को गली में ही गिरा दिया। उसके पीट आंख के ऊपर आदी जगहों पर दांत गाड़ दिये। बेटी को चबाने की कोशिश करने लगा। बेटी चिल्ला रही थी और कुत्ता उसे बुरी तरह से काट रहा था। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिवार वाले मौके पर पहुंची। उनके सामने भी कुत्ता बेटी को काट रहा था। हिम्मत करके काफी मुश्किल से कुत्ते के कब्जे से बेटी को बचाया।
          बेटी बेहोश सी हो गई थी। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। बेटी को किसी तरह से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पड़ोसी अपने कुत्ते को हमेशा खुला छोडक़र रखते हैं। जिनको कई बार बोला गया था कि कभी भी कुत्ता किसी भी को काट सकता है। लेकिन पड़ोसी ने उनकी एक नहीं सुनी थी। जिसका परिणाम हुआ कि बेटी को काट खाया।
          आलम यह है कि वारदात के बाद से बेटी और परिवार इतना डर गया है कि बेटी को अकेले बाहर जाने से भी मना करता है। पड़ोसी के कुत्ते ने कुछ साल पहले भी इसी तरह से एक युवक को काटा था। उस वक्त भी कार्यवाई हुई थी। मगर उसका असर पड़ोसी पर नहीं पड़ा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox