गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ!

-मुंबई में भक्ति, उत्साह और ढोल-ताशों के बीच हुआ बप्पा का विसर्जन

मुंबई/उमा सक्सेना/ –   अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शनिवार को मुंबई की सड़कों पर भक्ति और उत्साह का ऐसा सैलाब उमड़ा कि बारिश भी उसे थाम नहीं पाई। “गणपति बप्पा मोरया, अगले साल जल्दी आना” के जयकारों के बीच हजारों भक्तों ने अपने आराध्य बप्पा को विदाई दी। हर गली-चौराहे पर ढोल-ताशों की गूंज, गुलाल की बौछार और भक्तों की भीड़ ने पूरे शहर को भक्ति रंग में रंग दिया।

बारिश के बीच भी नहीं थमा श्रद्धालुओं का उत्साह
तेज बारिश के बावजूद भक्तों की भीड़ ने उत्साह कम नहीं होने दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। लालबाग, गणेश गली समेत मुंबई के कई प्रमुख मंडलों की प्रतिमाएं धूमधाम के साथ विसर्जन के लिए रवाना हुईं। यात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते, ढोल की थाप पर थिरकते और पुष्पवर्षा के बीच बप्पा को विदाई देते नजर आए।

रंगोली और पुष्पवर्षा से सजी मुंबई की सड़कों
जहां-जहां से विसर्जन यात्रा गुजरी, वहां सड़कों को रंगोली से सजाया गया। लालबाग स्थित श्रॉफ बिल्डिंग के पास पारंपरिक पुष्पवर्षा की गई, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया। लोग दोनों ओर खड़े होकर बप्पा के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच, मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणपति लालबागचा राजा अभी अपने पंडाल से रवाना नहीं हुआ था और गिरगांव चौपाटी की ओर अंतिम तैयारियां जारी थीं।

गिरगांव चौपाटी पर उमड़ा जनसैलाब
गिरगांव चौपाटी पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। फोर्ट, गिरगांव, माझगांव, बायकुला, दादर, माटुंगा, सायन, चेंबूर सहित कई इलाकों की प्रमुख गणेश प्रतिमाएं यहां पहुंचीं। भक्तों के चेहरे पर बप्पा को विदा करने का उत्साह साफ झलक रहा था। गुलाल से सराबोर सड़कें, ढोल-ताशों की थाप और भक्तों का जोश पूरे शहर को गणेश भक्ति में डुबो रहा था।

विदाई में छलका आस्था और अपनापन
पूरे मुंबई में गणपति विसर्जन का नजारा बेहद भव्य और भावनात्मक रहा। भक्तों ने बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की। ढोल-ताशों की गूंज और भक्तिमय जयकारों के बीच गणपति बप्पा की विदाई ने शहर को एकजुट कर दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox