खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ उगला जहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ उगला जहर

-कनाडा में एक रैली के दौरान पन्नू ने पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेशमंत्री एस जयशंकर को दी धमकी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही है। उसने पीएम मोदी,र क्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेशमंत्री एस जयशंकर को धमकी देते हुए कहा कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए अभियान जारी रखेगा।

मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात
पन्नू ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कहते हुए कहा कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) तथाकथित खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए अभियान जारी रखेगा। पन्नू ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी के खिलाफ एक साजिश रचने की भी बात कही।

पन्नू ने अपने समर्थकों से ये करने को कहा
आतंकी ने कहा कि वो अपने संगठन से अपील करेगा की वो भाजपा नेताओं की रैलियों में उन्हें शर्मिंदा करें और उनके खिलाफ प्रदर्शन करें।

करीब 3 मिनट लंबे इस वीडियो में एक टीवी चैनल को दिए गए राजनाथ सिंह के हालिया साक्षात्कार के क्लिप दिखाई गई, जिसमें रक्षा मंत्री कहते हैं कि सरकार भारत की शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी आतंकवादी को करारा जवाब देगी। वीडियो में एक रैली में पीएम की एक क्लिप भी दिखाई गई है जिसमें कहा गया है कि “आज का भारत घर में घुस कर मारता है।“

पीएम मोदी ने कही थी ये बात
4 अप्रैल को जमुई में अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था और दावा किया था कि यूपीए शासन के दौरान भारत को एक कमजोर देश माना जाता था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ’’आपको याद है 10 साल पहले दुनिया में भारत के बारे में क्या राय थी? लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने कहा कि छोटे देशों के आतंकवादी भारत में हमले करते थे और कांग्रेस इसकी शिकायत दूसरे देशों से करती थी, लेकिन आज भारत दुश्मन के घर में घुसकर हमला कर सकता है।

हिंदुओं को कनाडा छोड़ने को कहा
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में पन्नू ने कहा कि खालिस्तान समर्थक सिखों ने लगातार कनाडा के प्रति वफादारी दिखाई है। इसके बाद उसने भारत-कनाडाई हिंदुओं को धमकाया और उनसे देश छोड़ने को कहा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox