“क्या यमुना में डुबकी लगाएंगे केजरीवाल?, दिल्ली विधानसभा चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ ही धमाकेदार एंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“क्या यमुना में डुबकी लगाएंगे केजरीवाल?, दिल्ली विधानसभा चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ ही धमाकेदार एंट्री

मानसी शर्मा/-  दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धामाकेदार एंट्री हो गई है। सीएम योगी ने गुरुवार को किराड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बजरंग शुक्ला के पक्ष में जमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यमुना को लेकर अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा  है। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी है कि वो अपने मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगाए। सीएम योगी ने कहा, “कल आपने देखा होगा कि मेरे साथ प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई। एक मुख्यमंत्री के तौर पर अगर मैं और मेरे मंत्री संगम में डुबकी लगा सकते हैं, तो मैं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से पूछता हूं कि क्या वह भी यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?” गौरतलब है कि दिल्ली में सीएम योगी 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जनता केजरीवाल को माफ नहीं करेगी

सीएम योगी ने कहा- दिल्ली में केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वो यमुना में अपने मंत्रियों के साथ जाकर स्नान कर सकते है क्या? मुझे नहीं लगता जनता की अदालत में उन्हें माफी मिलनी चाहिए। ये राजधानी है यहां NDMC के क्षेत्र को छोड़ दे तो दिल्ली में सड़क, पानी, बिजली की क्या स्थिति है। एक दशक पहले तक सुविधाओं के लिए, सड़क, मेट्रो और स्वच्छता के लिए लोग दिल्ली आते थे। लेकिन आज क्या बना दिया है सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चल रहा है।

केजरीवाल एंड कंपनी सहयोग नहीं करना चाहती

कूड़े और गंदगी का ढेर पड़ा है। सीवर सड़कों पर बह रहा है। पेयजल का भीषण संकट आने वाला है। आम आदमी पार्टी सरकार के पापों का बोझ मथुरा के संतों को भी उठाना पड़ता है। लेकिन केजरीवाल एंड कंपनी सहयोग नहीं करना चाहती। विकास में सहयोग नहीं करना चाहते। जनता के लिए काम करना नहीं चाहते। बस सुबह होते ही सोशल मीडिया पर झूठे ट्वीट करना उनका काम रह गया है। जितना समय झूठ बोलने की ATM के रूप में आम आदमी पार्टी के नेता और केजरीवाल समय लगाते है उतने में दिल्ली बदल सकते थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox