कोहली की तूफानी पारी से आरसीबी की प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीद बरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोहली की तूफानी पारी से आरसीबी की प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीद बरकार

-पंजाब किंग्स के अरमानों पर फिर गया पानी, प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर -कोहली ने खेली 92 रन की पारी, पंजाब किंग्स को 60 रन से हराया

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 60 रन से मात दी। कोहली की तुफानी पारी के दम पर आरसीबी ने पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। वहीं, पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई है। मुंबई इंडियंस के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है।

          आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने केवल 47 गेंदों में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन बनाए। कोहली और रजत पाटीदार (55) की उम्दा पारियों के दम पर आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 241 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 17 ओवर में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

आरसीबी की लगातार चौथी जीत
आरसीबी ने जीत का चौका लगाया। आरसीबी के इस जीत के साथ 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब किंग्स के 12 मैचों में 8 अंक हैं और अब अगले दो मैचों में वो अपनी साख के लिए मैदान संभालेगी।

पंजाब बिगाड़ सकती है एसआरएच का खेल
पंजाब के पास सनराइजर्स हैदराबाद का खेल बिगाड़ने का सुनहरा मौका होगा, जिससे उसकी भिड़ंत अपने लीग चरण के आखिरी मुकाबले 19 मई को होगी। इससे पहले वह 15 मई को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। उधर, आरसीबी को अपने आखिरी दो मैच क्रमशः दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ खेलना है। आरसीबी की कोशिश इन दोनों मैच को जीतकर प्लेऑफ में एंट्री करने की होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox