
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने और पाबंदियां कम होने के बाद लोग लापरवाह हो गये है और कोरोना नियमों का खुलकर उल्लंघन कर रहे है। पर्यटन क्षेत्र व विरोध प्रदर्शनों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जो सरकार की चिंता बढ़ा रही हैं। हालांकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का खतरा देश पर मंडरा रहा है फिर भी लोग बेधड़क निकल रहे है। जिसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर लोग नही संभले तो देश में फिर बंदिशें लागू की जा सकती है। क्योंकि अब तक कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मिली बढ़त को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले लोग खत्म कर सकते हैं।’
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ’लोग हिल स्टेशनों का रुख करने लगे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का भी ऐसे लोग पालन नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो फिर हम अब तक दी गई ढील को वापस भी ले सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी गई नहीं है। यह अब भी सीमित स्वरूप में हमारे बीच मौजूद है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या अब 5 लाख से भी कम ही रह गई है। हालांकि उन्होंने अब भी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम को चिंता की वजह बताया। इन राज्यों में अब भी 10 पर्सेंट से ज्यादा की पॉजिटिविटी रेट के साथ नए केस मिल रहे हैं।
हालांकि इस बीच देश भर में मिल रहे कोरोना के नए् केसों की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में कोरोना के प्रतिदिन औसत नए केसों में 13 फीसदी तक की कमी देखने को मिल रही है। देश में अब कुल 91 जिले ही ऐसे हैं, जहां हर दिन 100 से ज्यादा नए केस हर दिन मिल रहे हैं। 4 मई को यह आंकड़ा 531 जिलों का था। ऐसे में उस पीक के मुकाबले अब काफी कम हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री की ब्रीफिंग में बताया गया कि देश के 90 जिले ही ऐसे हैं, जहां देश भर के 80 फीसदी के करीब केस मिल रहे हैं। वहीं कोरोना का डेल्टा वैरियंट भी धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। फिर भी लोग लापरवाह बने हुए है। उन्होने कहा कि अगर लोगों का यही रवैया रहा तो कुछ लोगों के कारण पूरे देश को खतरे में नही डाला जा सकता। जिसके लिए सरकार ढील को वापस लेकर फिर से बंदिशे लागू कर सकती है। हालांकि सरकार चाहती है कि लोग कोरोना नियमों का पालन करे और स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी