कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटी दिल्ली सरकार

-बच्चों के लिए बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स, सीएम ने की अधिकारियों संग बैठक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है। दिल्ली सरकार तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए जहां स्पेशल टाॅस्क फोर्स बना रही है वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अधिकारियों के साथ उच्च स्तर की बैठक कर रहे है।
                  इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अगर कोरोना वायरस की तीसरी लहर आती है तो उससे लड़ने के लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा। आज अधिकारियों के साथ बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये है जिन्हे जल्द लागू किया जायेगा। उन्होने कहा कि तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए विशेष कार्यबल का गठन किया जायेगा, पर्याप्त बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं का पहले से बेहतर प्रबंधन होगा। साथ ही उन्होने कहा कि अब तक कोरोना के खिलाफ जंग में जनता ने दिल्ली सरकार का साथ दिया है। हालांकि कुछ कमियां जरूर रही लेकिन फिर भी सरकार ने जल्द उन पर नियंत्रण पा लिया। आज दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत कम हो गये हैं। यह लोगों की जीत है।
                 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox