नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड / मानसी शर्मा – इन दिनों मशहूर कॉमेडियन ‘भारती सिंह’ अपने एक वीडियो को लेकर परेशानीयों में घिरती जा रही हैं। वैसे तो टेलीविजन की ‘कॉमेडी क्वीन’ अपनी कॉमेडी से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं लेकिन इस बार उनकी एक कॉमेडी सीक्वेंस ने उनको विवादों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
कुछ दिनों पहले ‘लाफ्टर क्वीन भारती सिंह’ ने दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस पर ‘सिख समुदाय’ ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर इस संबंध में माफी भी मांगी है। भारती सिंह का कहना है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि उन्होनें टिप्पणी के दौरान किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया था।
भारती सिंह’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस ‘जैसमीन भसीन’ के साथ दाढ़ी और मूंछों पर कमेंट कर रही हैं। भारती ने इस दौरान भले ही मज़ाक किया हो पर कुछ लोगों को इस बात का बुरा लगा है। जिसके बाद ‘ट्विटर’ पर कॉमेडियन का विरोध होने लगा है। इसी बीच भारी विरोध के बाद भारती ने हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगी।

भारती की माफी का असर नहीं कुछ खास
‘भारती सिंह’ की माफी का भी कुछ खास असर नहीं होता दिख रहा। कुछ ‘सिख संगठनों’ ने भारती के बयान को लेकर ‘पुलिस प्रशासन’ से मांग की है कि उनके खिलाफ ‘एफआईआर’ दर्ज की जाए। हालांकि अभी तक भारती के खिलाफ किसी भी थाने में लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।
पंजाब के अमृतसर में जन्मी ‘भारती’ का नाम इससे पहले ‘सुशांत सिंह राजपूत’ की मौत के बाद ड्रग्स केस में भी आ चुका है। साल 2020 में ‘नार्कोटिक्स ब्यूरो’ भारती सिंह के पति ‘हर्ष लिंबाचिया’ को ड्रग्स रखने के जुर्म में अरेस्ट कर चुका है। हालांकि ‘न्यायालय’ से इस मामले के बाद उन्हें बेल मिल गई थी।


More Stories
दिल्ली में एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
चांदनी चौक में सोने की चोरी का मामला सुलझा, महिला जेबकतरी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: डिलीवरी बॉय के पास से अवैध पिस्टल बरामद
दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान संघर्षविराम पर सहमति, कई मोर्चों पर हालात अब भी नाजुक
सिनर्जी-ज्ञानोत्सव में दिखे फ्यूचर टेक्नोलॉजी के अद्भुत मॉडल