नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर बनाने को लेकर कई जगहों पर विवाद चल रहा है। अब ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे लेकर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। उनका कहना है कि,” केदारनाथ में सोने का घोटाला हुआ है, उस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया जाता है? इसके अलावा कहा कि, “ वहां घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ का निर्माण कराया जाएगा, जिसके बाद फिर से एक नया घोटाला होगा”।
बता दें कि उन्होंने कहा है कि, “ केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब कर दिया गया है। आज तक उस पर कोई जांच नहीं बैठाई गई है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। अब यह कहा जा रहा है कि दिल्ली में केदारनाथ बनाएंगे, ऐसा नहीं हो सकता है”।
पीएम को लेकर क्या बोले शंकराचार्य
पीएम मोदी के लिए पूछे गए सवाल पर उनका कहना है कि, “ वो मेरे पास आए और प्रणाम किया। हमारा जो नियम है हमने उन्हें आशीर्वाद दिया। नरेंद्र मोदी हमारे दुश्मन थोड़े हैं। हम उनके हितैषी हैं, हमेशा उनका हित चाहते है। जब उनसे कोई गलती होती है हम उसको लेकर बोलते है”।
सीएम धामी ने भी किया विरोध
गौरतलब है कि इस मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हस्तक्षेप किया है। उन्होंने कहा है कि “बाबा केदार का धाम दुनिया में और कहीं नहीं बन सकता है”। उन्होंने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “बाबा केदार के किसी भी नाम से कोई मंदिर बन जाए तो उस से धाम की महिमा पर कोई असर नहीं पड़ सकता है। फिर भी यह आस्था से जुड़ा मामला है, इसलिए बद्री केदार मंदिर समिति को संबंधित लोगों से वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है”।


More Stories
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण