नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – KGF Chapter-2 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और रिलीज़ होते ही इस फिल्म ने पुरी दुनियां में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म का इंतज़ार लोग काफी समय से कर रहें थे। एक्टर यश ने इस फिल्म में अपने एक्शन और एंग्री यंग लुक से सभी को अपना दीवाना बना लिया। KGF-2 फिल्म एक्शन,ड्रामा और इमोशन से भरपूर है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि, आपको KGF Chapeter-2 फिल्म देखनी चाहिए या नही। जाने इस फिल्म का पूरा मूवी रिव्यू।
जाने फिल्म की कहानी- यह फिल्म वही से शुरु होती है जहां खत्म हुई थी। फिल्म में रॉकी भाई KGF में वापस आ जाता है। वहां दुनियां बसाने के लिए। रॉकी की गोल्ड की पाने की लालच और बढ जाती है, लेकिन उसे गोल्ड अपने साथ-साथ KGF में बसे लोगों के लिए भी चाहिए। इस बार रॉकी का सामना एक खतरनाक खलनायक अधीरा यानी की संजय दत्त से होता है, जिसकी तलवार को सिर्फ खून चखने की आदत हो गई है। फिल्म में आप देखेंगे की किस तरह से रॉकी अधीरा को मात देता है या नही और लोगों के लिए अपना साम्राज्य स्थापित कर पाता है या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। वहीं कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट रमिका सैन यानी की रवीना टंडन है। जो इस फिल्म में भारत की प्रधानमंत्री बनी है। वहीं रवीना का सस्पेन्स आपको जल्द ही अगले पार्ट यानि की KGF Chapter-3 में देखने को मिलेगा। फिल्म की हिरोइन यानि की श्रीनिधि को अधीरा गोली मार देता है जिसके बाद रॉकी और भी खतरनाक हो जाता है। इस फिल्म में रॉकी हिरों से विलन बन जाता है। फिलहाल फिल्म काफी मजेदार है, क्योंकि इस फिल्म में ड्रामा और एक्शन भरपूर है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि, KGF-2′ फिल्म 818 करोड़ की कमाई करने के बाद 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है। वहीं इस फिल्म के हिंदी रिमेक ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज और रवीना टंडन भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को 14 अप्रैल 2022 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलायलम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।


More Stories
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री मालिक की हत्या
ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ नई दिल्ली को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु प्रथम पुरस्कार
होली से पहले का विशेष काल ‘होलाष्टक’, जानें नियम और सावधानियां
वीजा बहाली से बढ़ी उम्मीदें, भारत-बांग्लादेश सहयोग को मिला बल
आतंकी मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षा एजेंसियों ने किया बड़ा खुलासा
इंटरपोल की सूचना से खुला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, दंपती को अदालत का कठोर दंड