केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में फिर सुनाई चौथी पास राजा की कहानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में फिर सुनाई चौथी पास राजा की कहानी

-सिर्फ कहाने सुनाने के लिए बुलाया विधानसभा सत्र, लोगों कष्ट कमाई कर रहे बर्बाद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार के बीच रिश्ते अब तल्ख होते जा रहे हैं। सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ के बाद आप के मोदी सरकार पर हमले तेज हो गए हैं।
                  दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चौथी पास राजा की कहानी सुनाई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष के रूप में ली जा रही है। केजरीवाल द्वारा सुनाई गई चौथी पास राजा की कहानी अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि केजरीवाल अब गिरफ्तारी से डरे हुए है और आनन-फानन में अजीबों गरीब हरकतें कर रहे है। लोगों का यह भी कहना है कि सिर्फ एक कहानी सुनाने के लिए केजरीवाल का विधानसभा सत्र बुलाना इस बात को पुख्ता कर देता है कि वह अब पूरी तरह से डरे हुए हैं और जनता का पैसा फिजूल की बातों में बर्बाद कर रहे हैं।

                  आम आदमी पार्टी ने इस कहानी को तरह-तरह से सोशल मीडिया पर फैलाना शुरु कर दिया है। केजरीवाल की ओर से यह मोदी सरकार पर करारा व्यंग्य माना जा रहा है। सीबीआई पूछताछ से लौटने के बाद केजरीवाल ने अपने तीखे तेवर इस कहानी के जरिए जाहिर कर दिए हैं।
                  दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपना भाषण दिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक महान देश में एक चौथी पास राजा था, जो बहुत अहंकारी था और उसे पैसे की बहुत हवस थी, बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी था। उससे अफसर अंग्रेजी में बोलकर किस-किस फाइल पर साइन करवा ले जाते थे, उसे पता ही नहीं चलता था, क्योंकि वो अनपढ़ था, पूछता तो बेइज्जती होती।
                  सीएम केजरीवाल ने कहा, “आपने बचपन में राजा-रानी की बहुत कहानियां सुनी होंगी लेकिन मेरी कहानी में रानी नहीं हैं. बस राजा है. ये एक महान देश की कहानी है. कई हजार साल पुराना देश. उस देश में एक गांव में एक गरीब परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म पर गांव के ज्योतिष ने कहा कि ’माई तेरा बेटा एक दिन बहुत बड़ा सम्राट बनेगा। माई को यकीन नहीं हुआ.“

’लड़के को भाषण देने का बड़ा शौक था’
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा, “उस बच्चे ने चौथी पास होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। गांव के पास एक रेलवे स्टेशन था. घर का खर्चा चलाने के लिए वो लड़का स्टेशन पर चाय बेचता था। लड़के को भाषण देने का बड़ा शौक था…एक बार शुरू हो जाता तो बंद ही नहीं होता था।“ सीएम केजरीवाल ने कहा कि धीरे-धीरे राजा को बुरा लगने लगा कि ये लोग चौथी पास राजा कहते हैं फिर उसने एक दिन फर्जी डिग्री बनवा ली और बोला कि ’मैं एमए हूं’। लोगों ने कहा कि ये तो गलत है तो आरटीआई डालनी शुरू कर दी। जो आरटीआई डालता उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना।

देश 20 साल पीछे चला गया- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, “कुछ लोगों ने चौथी पास राजा को आइडिया दिया। नोटबंदी कर दो, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ और देश 20 साल पीछे चला गया। किसान कानून पास कर दिए तो किसान सड़कों पर आ गए, 750 मौत हो गई। इससे पहले तुगलक राजा था, वो भी ऐसे ही कुछ भी फालतू करता था।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox