केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें! मतदान से ऐन पहले प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें! मतदान से ऐन पहले प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान

मानसी शर्मा/- दिल्ली की जनता तकरीबन 36 घंटों के बाद नेताओं के भविष्य का फैसला करेगी। दिल्ली के कई विधानसभा सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इसी में एक सीट नई दिल्ली की है। जहां से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं। वो पिछले तीन बार से नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव जीतते आ रहे हैं। लेकिन इस चुनाव में उनकी राह आसान नहीं लग रही है।

दरअसल, भाजपा ने यहां से प्रवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व सीएम शिला दिक्षित के बेटे संदीप दिक्षित को उम्मीदवार बनाया है। जिससे चुनावी रण त्रिकोणीय हो गई है। इस बीच मतदान से ऐन पहले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया है।

जिससे अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा, “नई दिल्ली में एक बड़ा स्टेडियम है- तालकटोरा, मुगलों के समय में एक बड़ा स्विमिंग पूल हुआ करता था जो कटोरा के शेप में होता था। इसलिए उसे तालकटोरा कहने लगे थे। आज बड़ी घोषणा यह करने जा रहा हूं कि 8 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी का कमल खिलेगा। सरकार बनने के बाद एनडीएमसी काउंसिल की पहली मीटिंग में तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि बाल्मीकि के नाम पर रखा जाएगा।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox