केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

- नीतीश कुमार के लिए दरवाजे पूरी तरह से हो चुके हैं बंद

मानसी शर्मा / –  बीजेपी और आजेडी की खींचतान बढ़ते ही जा रहा है। पार्टियां इन दिनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बीजेपी पर हमले के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर तंज कसा है। जहां लालू यादव के लिए कहा कि उनकी राजनीति समाज में कंफ्यूजन पैदा करने वाली है वहीं नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को बीजेपी का एहसानमंद रहना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कंफ्यूजन पैदा किया हुआ है। उनकी राजनीति समाज में कंफ्यूजन पैदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि ओबीसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानूनी मान्यता दी है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ये साफ कर दिया कि बीजेपी में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार कोई नैतिक ताकत नहीं हैं कि वे बीजेपी पर कुछ भी बोलें।

बीजेपी के वजह से हैं नीतीश कुमार

 अगर आज नीतीश कुमार हैं, तो वह बीजेपी की वजह से हैं। उन्हें बीजेपी ने ही बनाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश जिंदगी में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए होते। इन्होंने लालू यादव से हटकर पार्टी बनाई। अगर वह आज बिहार के मुख्यमंत्री हैं, तो उन्हें बीजेपी का एहसानमंद रहना चाहिए। लालू यादव की पार्टी से गठबंधन करने से पहले नीतीश की पार्टी का बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन था।

नीतीश कुमार के दरवाजे हो चुकें हैं बंद

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इन दिनों लालू यादव को डराते रहते हैं कि मैं बीजेपी की तरफ चला जाऊंगा। लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि बीजेपी में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। हालांकि, नीतीश पहले ही बीजेपी संग जाने की बातों को नकार चुके हैं।

ललन सिंह ने बोला था हमला

गौरतलब है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जो भ्रम फैलाने का काम करती है। नीतीश कुमार बीजेपी की तरफ देखना को दूर उसकी तरफ थूकेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरफ से ढेरों वादे किए गए। लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox