किशनगंज आरयूबी के दूसरे ब्लॉक को किया जनता को समर्पित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किशनगंज आरयूबी के दूसरे ब्लॉक को किया जनता को समर्पित

-पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश, दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी, श्री अश्वनी कुमार व आयुक्त श्री ज्ञानेश भारती ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली/- पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश, दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी, श्री अश्वनी कुमार व आयुक्त श्री ज्ञानेश भारती ने आज किशनगंज आरयूबी के दूसरे ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपायुक्त सुश्री निधि मलिक व भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
              श्री जय प्रकाश ने बताया कि किशनगंज आरयूबी पर रेलवे द्वारा चार बॉक्स का निर्माण किया गया है। निगम द्वारा एक  बॉक्स पर आरसीसी रोड का निर्माण कर पहले ही यातायात के लिए खोल दिया था और आज दूसरे बॉक्स पर आरसीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा होने पर इसे नागरिकों को समर्पित कर दिया गया है।

श्री जय प्रकाश ने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव सन् 2006 में आया था और इस पर कार्य कॉमनवेल्थ के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद एल ऐ रोड़ मद में होने वाले सारे कार्य रोक दिए जिसके कारण इस परियोजना में रुकावट आयी। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद शहरी विकास मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय ने इस परियोजना पर पुनः कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण भी इस परियोजना पर असर पड़ा और कार्य कई बार प्रभावित हुआ।

श्री जय प्रकाश ने बताया कि किशन गंज आरयूबी के दूसरे बॉक्स के यातायात के लिए खुलने से नागरिक काफ़ी ख़ुश हैं। उन्होंने बताया कि अन्य दो बॉक्स पर भी आरसीसी रोड का निर्माण कार्य काफ़ी तेज़ी से चल रहा है और अगस्त माह तक कार्य पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अन्य दो बॉक्स पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर इंद्रलोक व आस पास के इलाकों का यातायात काफ़ी सुगम हो जाएगा और नागरिकों को जाम की स्थिति से नहीं जूझना पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox