नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मानेसर/शिव कुमार यादव/- कासन गांव की 1810 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के मामले को लेकर जमीन बचाओ किसान बचाओ कमेटी के बनैर तले किसानों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से शनिवार को उनके दिल्ली निवास पर मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को किसानों ने बताया कि मानेसर आईएमटी के लिए करीब 7000 एकड़ जमीन पहले ही सरकार अधिग्रहण कर चुकी है इसलिए यहां के निवासियों की हवा -पानी के लिए सरकार को इस जमीन को छोड़ देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों की जमीन को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से दोबारा बात करेंगे और जहां तक उनकी कोशिश होगी किसानों की जमीन को अधिग्रहण मुक्त करवाने का प्रयास किया जायेगा।
केंद्रीय मंत्री ने किसानों के सामने एमडी एचएसआईआईडीसी से संपर्क साध कर किसानों के हित में इस जमीन को छोड़ने की योजना तैयार करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को कहा इस मामले पर जल्दी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी मुलाकात भी करवाएंगे।
इस अवसर पर मनोज सरपंच मोकलवास, सतीश सरपंच खरखड़ी, मास्टर बलवीर मानेसर, धर्मवीर सरपंच मानेसर, अभय चेयरमैन शिकोहपुर, धर्मवीर पूर्व पार्षद, राजवीर यादव मानेसर, रोशन लाल थानेदार बास लाम्बी, जोगाराम मोकलवास, बाल किशन प्रजापत, फतेह सिंह कासन, भूप सिंह कासन, सुरेंद्र पंडित कासन, दिनेश पंडित जी कासन, गजराज यादव सहरावन, बिट्टू कासन, इमरत पहलवान कासन, गोविंदा यादव मोकलवास, मुकेश पंच ढाणी प्रेम नगर, कृष्ण सरपंच पुखरपुर, हेमचंद्र नंबरदार, वीरेंद्र यादव, हबलू नंबरदार, प्रदीप एडवोकेट मोकलवास, धर्मवीर डागर बादशाहपुर, वीरेंद्र बैंक मैनेजर कासन, जोगिंदर यादव नैनवाल, पूर्व मेयर विमल यादव, सती सरपंच कन्हाई व धर्मवीर डागर आदि मौजूद रहे।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी