हेल्थ/अनीशा चौहान/- आजकल काले होंठों की समस्या आम होती जा रही है। कई लोग इस वजह से असहज भी महसूस करते हैं। काले होंठ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आनुवंशिकता, धूप में ज्यादा समय बिताना, धूम्रपान करना, पानी कम पीना, कैफीन का अत्यधिक सेवन या घटिया कॉस्मेटिक का उपयोग करना शामिल है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आज़माते हैं, लेकिन अक्सर मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों से इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
नारियल तेल
नारियल तेल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जिसमें त्वचा को गोरा करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह होंठों को न सिर्फ मुलायम बनाता है बल्कि उनमें प्राकृतिक चमक भी लाता है। इसके लिए रात में सोने से पहले ऑर्गेनिक नारियल तेल की थोड़ी मात्रा लेकर होंठों पर हल्के हाथों से मालिश करें और इसे पूरी रात लगा रहने दें। सुबह हल्के फेसवॉश से होंठों को साफ कर लें।
एलोवेरा
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह होंठों की नमी बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें गुलाबी और चमकदार भी बनाता है। इसके लिए एलोवेरा की ताज़ा पत्ती काटकर उसका जेल निकाल लें और होंठों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें और उसके बाद होंठों पर लिप बाम लगा लें।
चीनी का स्क्रब
चीनी का स्क्रब होंठों की डेड स्किन को हटाने में बेहद कारगर होता है। इसके लिए एक चम्मच दानेदार चीनी में एक चम्मच शहद या नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथों से एक मिनट तक स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। बाद में होंठों पर मॉइस्चराइजर या हाइड्रेटिंग लिप मास्क जरूर लगाएं।
इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाने से होंठों की प्राकृतिक खूबसूरती वापस पाई जा सकती है और वे मुलायम, गुलाबी और आकर्षक दिखने लगते हैं।


More Stories
एसजीटी यूनिवर्सिटी में रामानुजन की विरासत पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने अंतरराज्यीय शराब सप्लायर को दबोचा
गृह मंत्री के नाम पर ठगी! अमित शाह का सचिव बनकर लोगों को ठगता था आरोपी
180 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने सुल्तानपुरी के हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
उत्तम नगर मर्डर केस: आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया
PM मोदी ने ममता बनर्जी को घेरा, प्रोटोकॉल उल्लंघन को बताया संविधान का अपमान