कानपुर: एसीपी मोहसिन खान पर IIT कानपुर की छात्रा ने लगाया रेप का आरोप, जांच शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कानपुर: एसीपी मोहसिन खान पर IIT कानपुर की छात्रा ने लगाया रेप का आरोप, जांच शुरू

अनीशा चौहान/-  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एसीपी पद पर तैनात मोहसिन खान पर IIT कानपुर की एक पीएचडी छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद मोहसिन खान को एसीपी पद से हटा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, IIT कानपुर से पीएचडी कर रही छात्रा ने मोहसिन खान पर धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, मोहसिन खान शादीशुदा और बच्चों का पिता है, लेकिन उसने छात्रा से यह झूठ बोला कि वह अविवाहित है। जब छात्रा को इस बात का पता चला, तो मोहसिन खान ने तलाक़ होने की झूठी कहानी सुनाई। छात्रा ने जब शादी का प्रस्ताव रखा, तो एसीपी खान ने अपने पद का दवाब बनाकर उसे धमकाया। इसके बाद छात्रा ने IIT कानपुर के प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने इसकी शिकायत की।

यह मामला तब सामने आया जब एसीपी मोहसिन खान को IIT कानपुर से पीएचडी करने के लिए विशेष अनुमति मिली थी। दोनों की मुलाकात इसी दौरान हुई थी। मोहसिन खान ने खुद को अविवाहित बताते हुए छात्रा से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो खान ने अपने पद का उपयोग करके उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। इसके बाद मोहसिन खान की शादीशुदा स्थिति और बच्चों का राज़ भी खुल गया, जिसके बाद छात्रा ने अपनी शिकायत कॉलेज प्रशासन के सामने रखी। प्रशासन की दखल के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छात्रा का बयान दर्ज किया।

डीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी एसीपी जुलाई से IIT कानपुर में पीएचडी कर रहे थे। छात्रा के आरोप के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और इस मामले की जांच के लिए एक SIT टीम का गठन किया गया है, जिसमें एक महिला अधिकारी टीम की अगुवाई करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद जो भी निष्कर्ष सामने आएगा, उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox