कांग्रेस में हाषिये पर आये हार्दिक पटेल बन सकते है आप का चुनावी चेहरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस में हाषिये पर आये हार्दिक पटेल बन सकते है आप का चुनावी चेहरा

-गुजरात में आम चुनाव से पहले बड़े फेरबदल की तैयारी में आप, पाटिदार के रूप में हार्दिक पटेल की हो सकती है इंट्री -भाजप व कांग्रेस के घेरने के लिए पार्टी आक्रामक युवाओं को शामिल करने की रणनीति पर दे रही जोर,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुजरात/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अगले साल होने वाले गुजरात चुनावों में भाजपा व कांग्रेस को घेरने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी नीति में बड़े फेरबदल की तैयारी कर ली है। केजरीवाल पार्टी में प्रदेश राजनीति में रहे आक्रामक युवाओं को शामिल करने की रणनीति के तहत निकाय चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस में हाषिये पर आये कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रहे है। ताकि गुजरात चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने वाले पाटिदार समाज का भरोसा जीता जा सके।                                              
                    गुजरात में अगले साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। हर बार की तरह इस बार भी अलग-अलग पार्टियां राज्य के बहुसंख्यक पाटीदार समाज को अपने पाले में लाने की तैयारियों में जुट गई हैं। रविवार को कागवड के खोडलधाम में पाटीदार समाज के प्रमुखों की बैठक भी हुई, जिसमें कहा गया है कि अगला मुख्यमंत्री पाटीदार होना चाहिए। इसे लेकर आम आदमी पार्टी भी सक्रिय हो गई है और यह भी जानकारी मिल रही है कि आप पाटीदारों को अपने पक्ष में लाने के लिए हार्दिक पटेल को अपना चेहरा बनाने की तैयारी में है। ऐसे में हार्दिक पटेल का कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं होगी।
                       पाटीदार आरक्षण आंदोलन के युवा और आक्रामक नेता माने जाने वाले हार्दिक इस समय गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। हालांकि, कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की वजह कई कांग्रेसी हार्दिक को ही मानते हैं। यह पाटीदार समाज और हार्दिक के लिए चिंता का विषय बन गया। पाटीदार नेताओं का यह भी मानना है कि भाजपा अब उन्हें विशेष महत्व नहीं देती। इन्हीं सब बातों के चलते हार्दिक के आप में शामिल होने की चर्चा है।
                     पिछले साल निकाय चुनावों में पाटीदारों ने सूरत में आप को 27 सीटें जिताने में मदद की, लेकिन, पाटीदारों का मानना है कि उनके समाज का कोई बड़ा चेहरा तो होना चाहिए। पाटीदार आरक्षण के दूसरे बड़े नेता गोपाल इटालिया आप से जुड़ चुके हैं, लेकिन पाटीदार समाज के कई नेता उन्हें प्रभावी नहीं मानते। ऐसे में पाटीदार नेता हार्दिक को अपना अगुआ बनाकर भाजपा और कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
                      गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में सूरत में आप को बड़ी कामयाबी मिली है और विपक्ष में वह कांग्रेस की जगह आ गई है। आप ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक संगठन बनाया था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली थी। इससे सबक लेकर आप की कोर कमेटी ने तय किया कि पार्टी में सक्रिय और आक्रामक युवाओं को शामिल कर उन्हें अपना चेहरा बनाया जाए। इसी के चलते निकाय चुनाव से पहले गोपाल इटालिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और सूरत में आप को सफलता भी मिली और अब पाटीदार आरक्षण के नेता हार्दिक पटेल को अपने पाले में लाने की तैयारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox