कांग्रेस की शिकायत पर उद्धव सरकार करेगी लता, सचिन व अक्षय के ट्वीट की जांच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस की शिकायत पर उद्धव सरकार करेगी लता, सचिन व अक्षय के ट्वीट की जांच

कांग्रेस की शिकायत पर उद्धव सरकार करेगी लता, सचिन व अक्षय के ट्वीट की जांच -किसान आंदोलन पर रेहाना के ट्वीट का दिया था जवाब, देश में छिड़ी बहस
NMNews Our Hero

NMNews Our Hero


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन पर रेहाना के ट्वीट के जवाब में लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर और अक्षय कुमार सहित कई हस्तियों के ट्वीट की शिकायत महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार से की थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि ये ट्वीट उक्त हस्तियों ने किसी दबाव में दिये हैं। अब राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार हस्तियों के ट्वीट की जांच करके इस निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी कि क्या इन सितारों ने किसी के दबाव में आकर ये ट्वीट्स किए थे या नहीं। हालांकि अब कांग्रेस व उद्धव ठाकरे की कार्यवाही को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ चुकी है।
दरअसल, इन सितारों ने ट्वीट रिहाना के उस ट्वीट के जवाब में ट्वीट किए थे जिसमें रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था। रिहाना के ट्वीट के जवाब में लता मंगेश्कर, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और अजय देवगन ने ट्वीट किए थे। अब सरकार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। महाराष्ट्र का खुफिया विभाग सितारों के इस ट्वीट की जांच करेगा।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने संकेत दिए हैं कि इन ट्वीट्स के पीछे भारतीय जनता पार्टी का संभावित हस्तक्षेप हो सकता है। इंडिया फर्स्ट को लेकर किए ट्वीट पर अनिल देशमुख ने जांच के आदेश दिए हैं। गृह मंत्री अनिल देशमुख का मानना है कि भाजपा ने इन ट्वीट्स को करने के लिए हस्तियों पर दबाव बनाया है।

वहीं कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि इन हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट के बीच एक समान पैटर्न देखा जा सकता है। अधिकांश ने सौहार्दपूर्ण शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार और साइना नेहवाल ने ठीक इसी बात को ट्वीट किया और अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक भाजपा नेता को टैग किया। सावंत ने कहा, श्रिहाना के ट्वीट पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया के बाद कई ट्वीट्स किए गए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा अपनी मर्जी से करता है, तो यह ठीक है लेकिन इसमें संदेह की गुंजाइश है कि भाजपा इसके पीछे हो सकती है। मैंने इसपर गृह मंत्री देशमुख से बात की। उन्होंने इंटेलिजेंस विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox