कांग्रेस और आप पर दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बीरेंद्र सिंह की धमकियों का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस और आप पर दुष्यंत चौटाला ने साधा निशाना, बीरेंद्र सिंह की धमकियों का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब

मानसी शर्मा / – हरियाणा के उचाना में डिप्टी सीएम ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई ऐसे में तीन सीटों से बढ़कर पांच पर पांच से 10 पर जाना चाहिए था। ऐसी क्या मजबूरी हुई जिसमें कांग्रेस के साथ एक पर ही रुक गए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि अनुराग चुनाव लड़ेंगे उन्होंने तो सुशील गुप्ता को फंसा दिया। कांग्रेस जिस प्रकार से बैसाखियों का सहारा ले रही है। कांग्रेस की नैया तो डुबेगी ही डुबेगी साथ केजरीवाल ने दिल्ली में जो सिम उनको दी है केजरीवाल को भी ले डूबेंगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके परिवार आज के दिन अपनी भड़ास निकाल रहा है। बीरेंद्र सिंह पिछले 1 साल से निरंतर धमकियां दे रहे हैं। जेजेपी बीजेपी का गठबंधन रहा तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा। अभी तक तो पार्टी छोड़ी नहीं। चौटाला ने कहा कि मुझे नहीं लगता देश प्रदेश में कोई ऐसा पॉलिटिशियन होगा। जो सनी देओल की मूवी में तारीख पर तारीख दिया करते थे। उसे तरीके से सिर्फ अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दे रहे हैं।

हमारा गठबंधन रहेगा तो मजबूती से रहेगा- दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर उनका निर्णय करना है तो अपने राजनीति का निर्णय करें। जननायक जनता पार्टी की चिंता छोड़ दे। अगर हमारा गठबंधन रहेगा तो मजबूती से रहेगा। और जिस दिन गठबंधन टूटेगा उस दिन किसी को बताने की जरूरत नहीं होगी। बीरेंद्र सिंह और उनके परिवार की फ्रस्ट्रेशन इसलिए है क्योंकि उचाना का विकास क्यों हुआ। जितना पिछड़ा उचाना था उतना ही आज आगे उचाना बढ़ गया है।साढ़े 4 साल तक जेजेपी ने विकास में नहीं छोड़ी कोई कमी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox