कर अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से मिला टैक्स बार एसोसिशन का प्रतिनिधिमंडल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से मिला टैक्स बार एसोसिशन का प्रतिनिधिमंडल

-प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के अतिरिक्त केबिनेट सचिव अनुराग रस्तोगी एवं चीफ कमिश्रर सीजीए राजेश सोढी को सौंपा ज्ञापन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- कर अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के प्रधान रामनारायण यादव एडवोकेट की अगुवाई में प्रदेश सरकार के अतिरिक्त केबिनेट सचिव अनुराग रस्तोगी एवं चीफ कमिश्रर सीजीए राजेश सोढी से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपे।
               इस मौके पर प्रधान रामनारायण यादव ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि हरियाणा वैट ट्रिब्यूनल को पुनः शुरु किया जाए, जोकि पिछले 2 वर्षों से कार्य नहीं कर रहा है। सरकार से यह आग्रह भी किया गया कि पिछली जो अपीलें लंबित हैं उनका लोक अदालत की तर्ज पर निपटारा कराया जाए। वैट के बकाया रिफंड को जल्दी जारी किया जाए। वैट से संबंधित विवादों के निपटान के लिए एकमुश्त निवारण के लिए बजट घोषित स्कीम को शीघ्र लागू किया जाए।
               केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्त से आग्रह किया गया कि कर अधिवक्ताओं को आ रही समस्याओं का निदान कराया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों उच्चाधिकारियों ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में मनोज मित्तल, राकेश गौतम, राकेश कटारिया, शिव कुमार मित्तल, राकेश हंस आदि शामिल रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox